गोवध निवारण अधिनियम मे वारंटी अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
डुमरियागंज थाना क्षेत्र के ग्राम मालीमैंनहा का रहने वाला है पकड़ा गया वांछित आरोपी


सिद्धार्थनगर : जनपद के डुमरियागंज थाने की पुलिस ने डुमरियागंज थाना क्षेत्र के ग्राम मालीमैंनहा निवासी गोवध निवारण अधिनियम के वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दियाl पुलिस को आरोपी की लंबे समय से तलाश थीl

मिली जानकारी के अनुसार डुमरियागंज थाने के नायब दरोगा सत्येंद्र कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ बृहस्पतिवार को क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाए हुए थे तभी पुलिस फोर्स को थाना क्षेत्र के ग्राम मालीमैंनहा निवासी गरीबुल्लाह दिखाई दिया और पुलिस फोर्स को देखकर भागने लगाl जिसके बाद पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ा और उसके विरुद्ध पहले से दर्ज मु0अ0सं0-246/2022 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोह बन्ध एंव समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम के तहत चालान कर  न्यायालय भेजा गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध-मु0अ0स0-71/2022 धारा 429 भा0द0वि व 3/5/8 उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधि0-मु0अ0स0-246/2022 धारा 3(1) प्रदेश गिरोह बन्ध एंव समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम का मुकदमा पंजीकृत था पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थीlपुलिस की इस कार्यवाही में कांस्टेबल श्यामसुन्दर मौर्या  तथा सतीश सिंह मौजूद रहेl
रिपोर्ट : सलमान मेहदी

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें