जावेद अख्तर ने मुंबई हमले के मुद्दे को छेड़ा और कही ये बड़ी बात
फ़ाइल फोटो


नई दिल्ली: जावेद अख्तर पाकिस्तान में फैज के लिए रखे गए एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में जावेद अख्तर के अलावा कई पाकिस्तानी कलाकार भी शामिल हुए। यहां जावेद अख्तर ने मुंबई हमले के मुद्दे को छेड़ा और कहा, मुंबई हमले के आरोप इजिप्ट और नार्वे से नहीं आए, वो यहीं खुलेआम घूम रहे हैं। अब राइटर और लिरिसिस्ट जावेद अख्तर के इस बयान की हर तरफ तारीफ हो रही है। जावेद के इस बेबाक अंदाज को भी खासा पसंद किया जा रहा है।

मुबंई हमले के आरोपी इजिप्ट और नार्वे से नहीं आए - जावेद अख्तर-

फैज अहमद फैज के लिए रखे गए इस कार्यक्रम में शामिल हुए जावेद अख्तर ने भी अपनी बात रखी। जिसमें उन्होंने मुंबई हमले की बात करते हुए पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। जावेद अख्तर ने कहा, 'हकीकत ये है कि हम दोनों एक दूसरे को इल्जाम ना दें तो उसेस बात नहीं होगी, अहम बात ये है कि जो गरम है फिजा, वो कम होनी चाहिए। हम तो बंबईया लोग हैं। हमने देखा वहां कैसे हमला हुआ था। वो लोग नार्वे से तो नहीं आए थे, ना इजिप्ट से आए थे। वो लोग अभी भी आपके मुल्क घूम रहे हैं। तो ये शिकायत अगर हिंदुस्तानी के दिल में हो तो आपको बुरा नहीं मानना चाहिए...'

वीडियो हुआ वायरल-
जावेद अख्तर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर भारतीय उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।


अधिक देश की खबरें

दिल्ली में अभी नहीं होंगे MCD के मेयर चुनाव? एलजी बोले-मौजूदा मेयर और डिप्टी मेयर को अगले चुनाव तक पद पर बने रहेंगे

दिल्ली में अभी नहीं होंगे MCD के मेयर चुनाव? एलजी बोले-मौजूदा मेयर और डिप्टी मेयर को अगले चुनाव तक पद पर बने रहेंगे ..

उप-राज्यपाल सक्सेना ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक कार्यालय पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति ... ...