लखनऊ। राजधानी के दिग्गज नेता और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रमुख प्रदेश महासचिव अजय त्रिपाठी मुन्ना कल अपने साथियों भाजपा की सदस्यता लेंगे। कल सुबह 9 बजे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी उन्हें व उनके साथियों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करायेंगे।
ज्ञातव्य हो कि अजय त्रिपाठी मुन्ना भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल (पंजी०) के प्रदेश अध्यक्ष है। वो वर्ष 2012 में नगर निगम लखनऊ के सपा के मेयर पद के प्रत्याशी भी रहे है।