14 वर्षीय नाबालिग युवती का पंखे से लटका मिला शव, मां ने लगाया दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप
File Photo


लखीमपुर खीरी : थाना कोतवाली लखीमपुर क्षेत्र के अंतर्गत 14 वर्षीय नाबालिक युवती का कालोनी में दुपट्टे से पंखे में शव शनिवार को लटका मिला। मां का आरोप है, कि पुत्री के साथ पहले दुष्कर्म किया, उसके बाद हत्या कर उसे पंखे से लटकाया गया। प्रेम प्रसंग के चलते संदिग्ध बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

कोतवाली लखीमपुर क्षेत्र के अन्तर्गत लालपुर में शनिवार को एक कॉलोनी में 14 वर्षीय युवती का शव दुपट्टे से पंखे में लटका मिला। घटना के समय युवती की मां बाहर काम करने गई थी। पिता की कुछ वर्ष पहले ही मृत्यु हो चुकी है। शव पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। मृतका की माँ ने आरोप लगाया है कि, कॉलोनी के एक व्यक्ति द्वारा युवती के साथ जबरन दुराचार किया गया। पुत्री के विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी गई। 

मृतका की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कॉलोनी में उसकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ कॉलोनी के शिवांशु उर्फ बजरंगी ने दिनांक 8 मार्च 2023 को पुत्री के साथ जबरन बुरा काम किया। नग्न अवस्था में वीडियो बनाया शिकायत कोतवाली  पुलिस से की गई। सुनवाई नहीं हुई। रंजिश के चलते 29 अप्रैल 2023 को शिवांशु ने दोबारा पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पुत्री को पीट-पीटकर मार कर दुपट्टे से गले में फंदा लगाकर पंखे से लटका दिया।

 घटना के समय व काम करने गई थी। वापस आने पर बालकनी का दरवाजा खुला था, कॉलोनी के पीछे सीसे टूटे मिले। बताया जाता है कि अरोपी पहले भी जेल जा चुकी है। कई मुकदमें पहले से दर्ज है। इस संदर्भ में चेतन तोमर ने बताया कि शनिवार को कालोनी में युवती ने फांसी लगाई थी। श को पीएम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें