सेहत संबंधी कई समस्याएं होती हैं दूर अगर खाएं ये चीज
फाइल फोटो


लहसुन एक आयुर्वेदिक औषधि है। यह मानव शरीर में होने वाली बीमारियों को दूर करने में सहायता करता है, जैसे- बबासीर, कब्ज, कान और दांत दर्द आदि। आइए जानते हैं लहसुन के ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में।

लहसुन के घरेलू उपचार

  • अगर आप हाई बीपी के मरीज हैं, तो आपको रोजाना एक या दो लहसुन की कली का सेवन करना चहिए। 
  • गुनगुने पानी में लहसुन डालकर पीने से कब्ज और बवासीर जैसी बीमारियों में राहत मिलती हैं।
  • लहसुन का सेवन करने से ब्लड सर्कुलेशन कंट्रोल में रहता है और हार्ट से जुड़ी प्रॉब्लम्स दूर रहती हैं। 
  • खुजली से निजात पाने के लिए लहसुन का पेस्ट प्रभावित जगह पर लगाएं, खुजली की समस्या दूर हो जाएगी।
  • युवा अवस्था में कील-मुहासों से परेशानी से निजात पाने के लिए रोजाना सुबह खाली पेट लहसुन की कच्ची कली का सेवन करें, जिससे खून साफ रहता है और कील-मुहासों की समस्या से जल्द से जल्द छुटकारा मिल जाएगा।
  • मौसमी सर्दी-खांसी होने से राहत पाने के लिए लहसुन का सेवन फायदेमंद साबित होगा।
  •  मोटापे से परेशान हैं, तो लहसुन का सेवन बहुत लाभदायक है। रोजाना खाली पेट लहसुन का सेवन करें। वजन कम करने में मदद मिलेगी।
  • दांत दर्द की परेशानी से निपटने के लिए लहसुन की कली को दांतों के बीच दबाने से या लहसुन का तेल दांत पर लगाने से दर्द में आराम मिलता है।
  • लहसुन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है साथ ही कैंसर जैसे गंभीर बीमारी से लड़ने में हमारी मदद करता है।
  • सांस के रोगी के लिए लहसुन के साथ घी का सेवन करने से लाभ मिलता है।


अधिक सेहत/एजुकेशन की खबरें