भविष्य में परिवार की वित्तिय सुरक्षा को लेकर किसी बढ़िया पॉलिसी प्लान को लेने के बारे में सोच रहे हैं तो करें ये प्लान
फाइल फोटो


आज आपको एक ऐसी पॉलिसी के बारे में बता रहे हैं जिस में आपको केवल एक बार ही निवेश करना होगा। कई लोग बार बार निवेश करने के चक्कर में इस तरह की बीमा में निवेश करना पसंद नहीं करते हैं। एलआईसी के सरल पेंशन योजना में आपको केवल एक बार ही निवेश करना होगा। आइए जानते हैं कि इस पॉलिसी के मापदंड क्या है?

आयु सीमा

इस पॉलिसी में आपको लाइफ टाइम पेंशन की गारंटी दी जाती है। अगर आपकी उम्र 40 से 80 साल के बीच की है तो आप इस पॉलिसी को खरीद कर फायदा उठा सकते हैं। इसमें आपको डेथ बेनिफिट की भी गारंटी भी दिया जाता है। अगर पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है तो उसके बाद निवेश की गई राशि नॉमिनी को वापस मिल जाती है। पॉलिसीधारक को पॉलिसी शुरू होने से 6 महीने के बाद वो कभी भी सरेंडर कर सकते हैं।

हम इस आर्टिकल में एलआईसी की धन रेखा पॉलिसी की बात कर रहे हैं। एलआई की यह बीमा पॉलिसी नॉन-लिंक्ड, नॉन-पार्टिसिपेटिंग, इंडीविजुअल और सेविंग प्लान है। ग्राहक को पॉलिसी की मैच्योरिटी पर एक बार में पूरा पैसा मिलता है।

कौन ले सकता है एलआईसी की धन रेखा पॉलिसी

इस पॉलिसी को लेने के बाद बीच में पॉलिसीधारक की मौत हो जाती है तो परिवार के सदस्यों को 125 प्रतिशत राशि वित्तीय सुरक्षा के रूप में दी जाती है। इस प्लान को किसी भी भारतीय नागरिक द्वारा लिया जा सकता है। एलआईसी की धन रेखा पॉलिसी 40 साल के टर्म प्लान के साथ लेना चाहते हैं तो इसके लिए पॉलिसीधारक की उम्र कम से कम 90 दिन और अधिकतम 55 साल है।

इसी तरह 30 साल के टर्म प्लान के लिए पॉलिसीधारक की उम्र कम से कम 2 साल और अधिकतम 45 साल है। 20 साल के टर्म के लिए पॉलिसी लेते हैं तो इसके लिए उम्र कम से कम 3 साल और अधिकतम 35 साल है।

महिला पॉलिसीधारकों को मिलते हैं ज्यादा फायदे

एलआईसी की धन रेखा पॉलिसी महिलाओं के लिए खास फायदे के साथ आती है। महिलाओं को इस पॉलिसी में सिंगल प्रीमियम का विकल्प मिलता है। महिला पॉलिसीधारक 10, 15 और 20 साल के सिंगल प्रीमियम का फायदा उठा सकती हैं।

इसके अलावा, महिलाओं के लिए प्रीमियम पर खास छूट भी दी जाती है। एलआई की इस पॉलिसी में ग्राहक को सर्वाइल बेनेफिट भी मिलते हैं। निवेश करने से पहले ग्राहक एलआई की आधिकारिक वेबसाइट से इस स्कीम की टर्म्स और कंडीशन जान सकते हैं।


अधिक बिज़नेस की खबरें