नींबू की पत्तियां आपके लिए कैसे होती है फायदेमंद ,जानें जरूर
फाइल फोटो


वैसे तो नींबू के अनेकों फायदे हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि नींबू के साथ-साथ इसके पत्ते भी काफी फायदेमंद होते हैं। तो चलिए जानते हैं नींबू की पत्तियां आपके लिए कैसे फायदेमंद हो सकती हैं।

  • नींबू की तरह ही इसकी पत्तियों में भी विटामिन-C पाया जाता है, जो आयरन के अब्जॉर्बशन के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके सेवन से शरीर में खून की कमी नहीं होती।
  • इन पत्तियों से सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्युनिटी बढ़ाती है और मौसमी इंफेक्शन से भी बचाव होता है।
  • नींबू के पत्तों के सेवन से स्किन प्रॉब्लम भी दूर रहती हैं, इसमें मौजूद विटामिन-C स्किन की समस्या जैसे सोरेसिस, एक्ने आदि से छुटकारा दिलाता है। जिससे स्किन पर ग्लो आता है।
  • नींबू की पत्तियों को सूंघने मात्रा से स्ट्रेस की समस्या से राहत पा सकते हैं। इसकी पत्तियों की भीनी-भीनी खुशबू मन को शांत रखती है। माइग्रेन के दर्द को दूर करने के लिए भी नींबू की पत्तियां सहायक हैं।
  • वजन कंट्रोल करने के लिए भी नींबू की पत्तियों का इस्तेमाल किया जाता है। दरअसल इसमें पेक्टिन नामक घुलनशील फाइबर पाया जाता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।
  • नींबू की पत्तियों में विटामिन-C पाया जाता है, जिससे नाक से खून आने की समस्या दूर हो सकती है। दरअसल नाक से खून आने की समस्या विटामिन-C की कमी से होती है इसके सेवन से इस पोषक तत्व की कमी दूर होती है।
  • नींद की समस्या दूर करने में नींबू की पत्तियां कारगर हो सकती हैं। इससे बनाए गए तेल का उपयोग करने से अनिद्रा से राहत पा सकते हैं।


अधिक सेहत/एजुकेशन की खबरें