दीपिका- नयनतारा के बीच फंसे जवान शाह रुख खान
फाइल फोटो


पठान के बाद बॉलीवुड के बादशाह खान एक बार फिर से बिग स्क्रीन पर दस्तक देने वाले हैं। एटली के निर्देशन में बनी उनकी आगामी फिल्म 'जवान' को लेकर फैंस को बीच हलचल मची हुई है। विदेशो में इस फिल्म की एडवांस बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है, जिसका रिस्पॉन्स काफी अच्छा है।

इस फिल्म में किंग खान दमदार एक्शन करते हुए नजर आएंगे और इसी के साथ फिल्म में उनके अलग-अलग शेड्स फैंस को देखने को मिलेंगे। हाल ही में उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जवान' का ट्रेलर ऑडियंस के बीच आ चुका है, जिसमें किंग खान का बिल्कुल ही अलग अंदाज देख फैंस भी हैरान रह गए हैं।

अपने जबरदस्त एक्शन से किंग खान पड़े सब पर भारी 

शाह रुख खान की फिल्म 'जवान' का 2 मिनट 45 सेकंड का ये ट्रेलर आपके दिमाग को पूरी तरह से हिलाकर रख देगा। इस ट्रेलर की शुरुआत होती है  शाह रुख खान के एक राजा की कहानी सुनाने से , जो एक के बाद एक जंग हार रहा था। भूखा  प्यासा जंगल में घूम रहा था और बहुत ही गुस्से में था।

इसके बाद एटली के निर्देशन मे बनी 'जवान' के ट्रेलर में शाह रुख खान के विलेन के किरदार से शुरुआत होती है, जो मुंबई में एक मेट्रो को हाइजैक कर लेते हैं। बाल्ड लुक में शाह रुख खान का ये खतरनाक किरदार आपको पूरी तरह से डर का एहसास करवा देगा। शाह रुख खान 'जवान' के ट्रेलर में 'पठान' से भी ज्यादा खतरनाक एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। 

शाह रुख खान के दिखे अलग-अलग शेड्स

जैसे-जैसे 'जवान' का ट्रेलर आगे बढ़ता है, शाह रुख खान का धांसू एक्शन भी दिखाई देता है। ये पहली बार है, जब बॉलीवुड के बादशाह खान के एक ही फिल्म में अलग-अलग शेड्स देखने को मिल रहे हैं। कभी मेजर बनकर वह दुश्मनों से लड़ते दिखे, तो कभी विलेन बनाकर बाल्ड लुक के साथ लोगों को डराते हुए नजर आए।

ट्रेलर देखकर ये अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है कि वह फिल्म में अच्छे बने हैं या फिर विलेन बने हैं। 'जवान' के ट्रेलर में ये साफ तौर पर पर दर्शाया गया है कि कैसे एक 'जवान' विलेन विजय सेतुपति से लेकर सिक्योरिटी फोर्स में काम करने वालीं नयनतारा और सान्या मल्होत्रा से लेकर सुनील ग्रोवर तक की नाक में दम कर रहा है।



अधिक मनोरंजन की खबरें

रति गलानी को इंडियन एंटरटेनमेंट की ट्रेलब्लेज़र को विजनरी लीडर्स ऑफ भारत 2024 पुरस्कार से किया गया सम्मानित

रति गलानी को इंडियन एंटरटेनमेंट की ट्रेलब्लेज़र को विजनरी लीडर्स ऑफ भारत 2024 पुरस्कार से किया गया सम्मानित..

एंटरटेनमेंट इंडसट्री में गलानी की जर्नी दो दशकों से अधिक समय तक फैली हुई है, जिसमे अनगिनत ... ...