बस गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ने से इतनी दूर है 'जवान'
फाइल फोटो


इस फिल्म ने आते ही दुनियाभर में 100 का आंकड़ा पार कर दिया था। हालांकि, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अन्य फिल्मों की तरह जवान पर भी वर्किंग डे का असर दिखा।
लेकिन वर्ल्डवाइड किंग खान के फैंस उनकी एक्शन ड्रामा फिल्म पर खूब प्यार लुटा रहे हैं, यही वजह है कि अब किंग खान की फिल्म 700 करोड़ का आंकड़ा छूने के लिए तैयार है।

700 करोड़ से बस जवान की इतनी है दूरी

शाह रुख खान की जवान में नयनतारा के साथ केमिस्ट्री ने परदे पर आग लगा दी है। दोनों को पहली बार साथ देखकर फैंस के चेहरे भी खुशी से खिल उठे हैं। किंग खान का स्टारडम विदेशों में काफी बड़ा है, जिसका एक सबूत उनकी 'जवान' की कमाई है।

सैनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक शाह रुख खान की जवान जिसने बुधवार तक वर्ल्डवाइड टोटल 650 करोड़ का बिजनेस किया था, उसने गुरुवार को सिंगल डे पर लगभग 10 करोड़ तक की कमाई की है। 'जवान' की आठ दिनों के अंदर ही दुनियाभर में कमाई 660 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है। वीकेंड तक 'जवान' दुनियाभर में 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।

जवान वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 

'जवान' वर्ल्डवाइड टोटल कलेक्शन 660 करोड़ रुपए
जवान सिंगल डे कलेक्शन वर्ल्डवाइड 10 करोड़ रुपए 
जवान ओवरसीज कलेक्शन 217 करोड़ रुपए 

'गदर 2' को धूल चटाने के लिए तैयार है 'जवान'

जवान के आने के बाद 'जेलर' सहित कई फिल्मों के रिकॉर्ड टूटे हैं। अब किंग खान की निगाहें सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' पर टिक गयी है, जिसकी 35 दिनों में टोटल दुनियाभर में 675 करोड़ की कमाई हुई है। शाह रुख खान को सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर एक्शन ड्रामा फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए महज 15 से 16 करोड़ की कमाई करनी है।

जवान ने आठ दिनों में 600 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है, ऐसे में ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि शाह रुख खान वीकेंड पर 'गदर 2' को दुनियाभर की कमाई में पीछे छोड़ देंगे।


अधिक मनोरंजन की खबरें

रति गलानी को इंडियन एंटरटेनमेंट की ट्रेलब्लेज़र को विजनरी लीडर्स ऑफ भारत 2024 पुरस्कार से किया गया सम्मानित

रति गलानी को इंडियन एंटरटेनमेंट की ट्रेलब्लेज़र को विजनरी लीडर्स ऑफ भारत 2024 पुरस्कार से किया गया सम्मानित..

एंटरटेनमेंट इंडसट्री में गलानी की जर्नी दो दशकों से अधिक समय तक फैली हुई है, जिसमे अनगिनत ... ...