अखिलेश यादव ने भाजपा पर कसा तंज बोले मन भंग हो रहा हैं आम इंसान का ।
फाइल फोटो


सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यहां रसूलाबाद में कई कार्यकर्ताओं के घर गए। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में हम लोग मिलकर चुनाव लड़ेंगे और भाजपा को हवा में उड़ाकर पूरी तरह से सफाया कर दिया जाएगा।

अखिलेश बोले- कुछ बदला नहीं है

भाजपा जातिवाद को हवा देकर चुनाव जीतती है। गरीबों की कुछ सुनी नहीं जा रही है, तहसीलों व थानों में भ्रष्टाचार बढ़ गया है। बिजली के बढ़ते दाम से आम आदमी परेशान हो गया है। जो सपा सरकार में सुविधा थी वहीं आज भी हैं कुछ बदला नहीं है। केवल योजना का नाम बदल दिया जा रहा जैसे 100 नंबर डायल को 112 कर दिया गया।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार में गरीब और गरीब होता जा रहा है, बेरोजगारी व महंगाई बढ़ गई है। सरकारी की तरफ से पर्याप्त धान केंद्र नहीं खोले जा रहे किसान परेशान हो गया है। भाजपा का ग्राफ नीचे गिर रहा है और जनता इनकी सच्चाई जान चुकी है।


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें