रूस का यूक्रेन पर मिसाइल से हमला, 17 की मौत, 8 बिल्डिंग हुई राख में तब्दील
सांकेतिक तस्वीर


मास्को : लंबे समय से चल रही यूक्रेन और रूस के बीच की लड़ाई थमने का नाम नही ले रही है। इसी बीच रूस की तरफ से बुधवार को तीन मिसाइल दागी गई। जिससे उत्तरी यूक्रेन के चेर्निहाइव में आठ मंजिला इमारत पर गिर गई। अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक 17 लोगों की मौत हो गई।

यूक्रेन की आपातकालीन सेवा ने बताया कि हमले में तीन बच्चों सहित कम से कम 61 लोग घायल हो गए। चेर्निहाइव यूक्रेन की राजधानी कीव से लगभग 150 किलोमीटर उत्तर में, रूस और बेलारूस की सीमा के पास है और इसकी आबादी लगभग ढाई लाख है। युद्ध के तीसरे साल में प्रवेश करने के साथ रूस यूक्रेन में लगातार बढ़त बना रहा है।

पश्चिमी देशों की तरफ से यूक्रेन को अतिरिक्त सैन्य साजो सामान मुहैया नहीं कराए जाने से रूस के खिलाफ युद्ध में उसकी पोजीशन कमजोर पड़ती जा रही है। हालांकि, सर्दियों के महीनों के दौरान, रूस युद्ध के अग्रिम मोर्चे पर कुछ खास नहीं कर पाया।

इस बीच, चेक गणराज्य के प्रधानमंत्री पेत्र फिआला ने कहा कि उनकी सरकार ने यूरोपीय संघ के बाहर के देशों से यूक्रेन के लिए तोपखाने के 5,00,000 गोले की व्यवस्था की है। हथियारों की सप्लाई जून में होनी है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक विदेश की खबरें

गाजा में सीजफायर और बंधकों की रिहाई को लेकर इजरायली मंत्रियों के बीच मतभेद, वित्त मंत्री ने कहा- ये शर्मनाक सरेंडर होगा!

गाजा में सीजफायर और बंधकों की रिहाई को लेकर इजरायली मंत्रियों के बीच मतभेद, वित्त मंत्री ने कहा- ये शर्मनाक सरेंडर होगा!..

गाजा संकट के हल के लिए सऊदी अरब और मिस्र में बातचीत का दौर जारी है. इस ... ...