पानी समझकर पिया एसिड, होने लगी खून की उल्टियां... हापुड़ में युवती की हालत गंभीर उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने दुकान से पानी की बोतल खरीदी, लेकिन उसमें पानी नहीं एसिड भरा था। घूंट पीते ही युवती की हालत बिगड़ गई और उसे खून की उल्टियां होने लगीं। फिलहाल युवती मेरठ के हायर सेंटर में भर्ती है। 17 hours old
निःसंतान दंपतियों के लिए खुशखबरी: कृष्णा नगर के IVF सेंटर में एडवांस तकनीक से 80-82% तक सक्सेस रेट कृष्णा नगर मेट्रो स्टेशन के पास स्थित बाला जी टेस्ट ट्यूब सेंटर अब एडवांस तकनीक से 80-82% तक सफलता दर का दावा कर रहा है। IVF स्पेशलिस्ट डॉ. रिचा गोयल रस्तोगी ने बताया कि 50 साल तक की महिला और 55 साल तक के पुरुष भी IVF से माता-पिता बन सकते हैं। 14-Jun-2026
यूपी में सस्ती होंगी जेनेरिक दवाएं: दवा इंडिया ने प्रयागराज से शुरू किया विस्तार अभियान, 330+ स्टोर पहले से मौजूद यूपी में जेनेरिक दवाएं अब और सस्ती और सुलभ होंगी। दवा इंडिया ने प्रयागराज से अपने बड़े विस्तार अभियान की शुरुआत की है। मिलेनियम इन में हुई समिट में ज़ोटा हेल्थकेयर लिमिटेड की कंपनी ने FY 2026 तक उत्तर प्रदेश के हर जिला मुख्यालय में आउटलेट खोलने का लक्ष्य रखा है। कंपनी अभी देश में 2700+ और यूपी में 330+ स्टोर चला रही है। 14-Jun-2026
मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने AMU के कैनेडी हॉल में लगाए 'भारत माता की जय' और 'हर हर महादेव'के नारे, फेसबुक पर लिखा- गर्व है उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से सियासी हलचल बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। यूपी सरकार के उद्यान राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने AMU के कैनेडी ऑडिटोरियम में आयोजित विभागीय कार्यक्रम में मंच से जय श्री राम, भारत माता की जय और हर हर महादेव के नारे लगाए। 12-Jun-2026
गंगा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: अनियंत्रित टाटा पंच ट्रक में घुसी, 2 की मौके पर मौत, 2 ने अस्पताल में तोड़ा दम उत्तर प्रदेश के उन्नाव में शुक्रवार दोपहर गंगा एक्सप्रेस-वे पर दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। प्रयागराज से मेरठ जा रही तेज रफ्तार टाटा पंच कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। 12-Jun-2026
CM योगी ने दिखाई 45 EV बसों को हरी झंडी, बोले- 2017 के बाद वर्ल्डक्लास रोड-एयर कनेक्टिविटी पीएम नरेंद्र मोदी के 12 साल पूरे होने पर लखनऊ में प्रदर्शनी लगाई गई है। इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र से जेवर एयरपोर्ट तक चलने वाली UPSRTC की 45 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 12-Jun-2026
लखनऊ से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट को उड़ाने की धमकी, शौचालय में मिला 'Bomb' लिखा टिश्यू लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में शुक्रवार सुबह बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। विमान सुबह 10:45 बजे रवाना होने वाला था और उसमें करीब 180 यात्री सवार थे। उड़ान से ठीक पहले क्रू को बम होने की सूचना मिली। 12-Jun-2026
यूपी कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे का दावा, सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी, सीट शेयरिंग पर फैसला नेतृत्व करेगा यूपी विधानसभा चुनाव में एक साल से भी कम समय बचा है। सियासी दल चुनावी मोड में आ गए हैं। इंडिया ब्लॉक में सीट शेयरिंग की सुगबुगाहट तेज हो गई है। सपा के बाद अब कांग्रेस ने भी अपना रुख साफ कर दिया है। यूपी कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि पार्टी सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार है। सीट शेयरिंग पर फैसला पार्टी नेतृत्व करेगा। 11-Jun-2026
धर्मांतरण के लिए हैवानियत: कैमूर में पति करता रहा रेप, पत्नी बनाती रही वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर किया ब्लैकमेल बिहार के कैमूर जिले से धर्मांतरण के लिए रची गई खौफनाक साजिश सामने आई है। एक मुस्लिम दंपति ने महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर रेप किया और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर धर्म बदलने का दबाव डाला गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 11-Jun-2026
धर्मांतरण और अतिक्रमण पर CM योगी सख्त, बोले-कानून जरूरी, लेकिन समाज की जागरूकता सबसे अहम लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धर्मांतरण और भूमि अतिक्रमण को लेकर कड़ा रुख दिखाया। उन्होंने कहा कि ऐसी नकारात्मक प्रवृत्तियां सामाजिक संतुलन और सांस्कृतिक मूल्यों को बिगाड़ती हैं। समाज को इनके खिलाफ जागरूक और सतर्क रहना होगा। 09-Jun-2026
खान सर को बड़ी राहत, गार्ड से फायरिंग कराने के मामले में कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक पटना में कोचिंग संचालक फैजल खान उर्फ खान सर को फायरिंग केस में बड़ी राहत मिल गई है। पटना सिविल कोर्ट के जिला जज ने अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए फिलहाल उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। 09-Jun-2026
लापता महिला की अधजली मिली लाश, थाना अध्यक्ष बोलीं- 'धूप लग रही है...जल्दी करो' जंदाहा थाना क्षेत्र के महिसौर गांव में 4 दिन से गायब 37 साल की रीता देवी का अधजला शव मिलने से हड़कंप मच गया। हैरानी की बात ये कि मौके पर पहुंची थाना अध्यक्ष की टिप्पणी से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। 09-Jun-2026
हरदोई : BJP नेता के बेटे की गुंडागर्दी, SDM पर भीड़ से कराया हमला, सिर फटा, भारी फोर्स तैनात हरदोई जिले के शाहाबाद तहसील क्षेत्र के परियल गांव में सोमवार शाम निरीक्षण करने पहुंचे उपजिलाधिकारी (SDM) सुशील कुमार मिश्रा पर ग्रामीणों की उग्र भीड़ ने हमला कर दिया. बाढ़ राहत तैयारियों, अन्नपूर्णा भवन और आरआरसी सेंटर की जांच के दौरान सरकारी संपत्तियों में बड़ी खामियां मिली थीं. 09-Jun-2026
यूपी में अपराधियों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, 24 घंटे में 6 एनकाउंटर में एक की मौत उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ पुलिस और एसटीएफ का अभियान लगातार जारी है। बीते 24 घंटों में अयोध्या, झांसी, लखनऊ, हापुड़ और चंदौली में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई अपराधियों को गिरफ्तार किया, जबकि कुछ मुठभेड़ों में घायल हुए। 08-Jun-2026
दुल्हन प्रेमी संग फरार, छोटी से होने जा रहा था निकाह... तभी आ धमका उसका लवर, बैरंग लौटी बारात उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक निकाह समारोह उस समय बड़े विवाद में बदल गया, जब शादी से कुछ घंटे पहले दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। परिवार ने सामाजिक प्रतिष्ठा बचाने के लिए छोटी बहन का निकाह कराने का फैसला किया, लेकिन तभी उसका प्रेमी भी सामने आ गया और पूरा मामला बिगड़ गया। 08-Jun-2026
कानपुर : सास की खूबसूरती पर दीवाना हुआ दामाद, कोर्ट में जाकर की शादी, मांगा आशीर्वाद कानपुर देहात के अकबरपुर क्षेत्र से रिश्तों को लेकर हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि एक महिला ने अपने ही दामाद से कोर्ट मैरिज कर ली है। शादी के बाद दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दोनों अपने फैसले को सही बताकर लोगों से रिश्ता स्वीकार करने और आशीर्वाद देने की अपील कर रहे हैं। 08-Jun-2026
UP पुलिस भर्ती 2026: AI कैमरा + थर्मल स्कैन + STF का घेरा, 32 हजार पदों के लिए 'लीक-प्रूफ' एग्जाम शुरू उत्तर प्रदेश में आज से सिपाही भर्ती की सबसे बड़ी परीक्षा शुरू हो गई है। 32,679 पदों के लिए 75 जिलों के 1,183 केंद्रों पर 28 लाख 80 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी 8, 9 और 10 जून को दो पालियों में पेपर दे रहे हैं। पहली शिफ्ट सुबह 10 से 12 और दूसरी दोपहर 3 से 5 बजे तक है। 08-Jun-2026
राम मंदिर से करोड़ों का चढ़ावा गायब': अखिलेश यादव बोले-न्यायालय स्वतः संज्ञान ले, सरकार की चुप्पी संदिग्ध सपा प्रमुख की ओर से लगाए गए इस बड़े और सनसनीखेज आरोप पर फिलहाल श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण या खंडन सामने नहीं आया है। इस खबर के वायरल होने के बाद जब मीडियाकर्मियों ने सच्चाई जानने के लिए राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की, तो उन्होंने फोन उठाना बंद कर दिया। 07-Jun-2026
6 जून 2013 का जिक्र: आतंकवादियों के मुकदमे वापस लेने पर HC ने SP सरकार को घेरा था, राजभर बोले- सपा का गढ़, आतंकवाद की जड़ यूपी चुनाव 2027 जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे ही उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी का दौर लगातार तेज होता जा रहा है। खासकर सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर इसमें काफी एक्टिव दिख रहे हैं। 06-Jun-2026
बिहार में सिक्योरिटी पर सियासत, राबड़ी देवी के बाद तेजस्वी यादव ने भी लौटाई Y+ सुरक्षा, RJD ने लगाया प्रतिशोध का आरोप सुरक्षा लौटाने के फैसले के बाद 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास पर असामान्य स्थिति देखने को मिली। आवास के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी वर्दी में मौजूद रहे, लेकिन वे वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश का इंतजार करते नजर आए। 06-Jun-2026
अमेठी के जामो में दर्दनाक हादसा, कच्चे मकान की दीवार गिरने से मां-बेटी की मौत, बेटे की हालत गंभीर यूपी के अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात एक कच्चे मकान की दीवार गिर गई। इससे एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद परिजनों में मातम पसर गया। गंभीर रूप से घायल बेटे को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। 06-Jun-2026