फिक्की फ्लो लखनऊ और कानपुर चैप्टर्स ने आयोजित किया प्रतिष्ठित फ्लो यूपी वोमेन्स अवार्ड
12 महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में अपने योगदान के लिए सम्मानित किया गया


लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ और कानपुर चैप्टर ने आज फ्लो यूपी वोमेन्स अवार्ड  का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के एमएसएमई मंत्रालय में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान थे और प्रांजल यादव सचिव, एमएसएमई, निर्यात संवर्धन, हथकरघा ओम एंड टेक्सटाइल्स सम्मानित अतिथि थे।  


एफएलओ लखनऊ की सीनियर वाइस चेयरपर्सन स्वाति वर्मा,और एफएलओ कानपुर की सीनियर वाइस चेयरपर्सन स्नेहा गुप्ता महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित इस  कार्यक्रम की इवेंट चेयर थीं। एफएलओ यूपी अवार्ड्स एफएलओ कैलेंडर की सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में से एक है क्योंकि यह आयोजन न केवल पहचान और पुरस्कार देता है बल्कि हमारे राज्य की असाधारण महिलाओं द्वारा किए गए कार्यों का उत्सव भी मनाता है। 

 महिलाएं जिन्होंने  हमारे समाज में एक क्रांतिकारी परिवर्तन लाया है और कई अन्य लोगों के जीवन को प्रभावित किया है।  ये महिलाएं हमारे देश की सच्ची नेता हैं जो देश और प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य को और अधिक आशाजनक बनाने में मदद करती हैं। हाल के दशकों में सबसे क्रांतिकारी परिवर्तनों में से एक व्यवसायों में महिलाओं की बढ़ती प्रमुखता रही है।  जैसे-जैसे समय बदलता है, भारत में महिला उद्यमियों के उदय ने सिद्ध किया है कि व्यवसाय में महिलाएं अपने पुरुष समकक्षों की सफलता से मेल खाने में सक्षम हैं।

इस वर्ष फ्लो यूपी महिला पुरस्कारों का 8वां संस्करण आयोजित किया गया, जो 2016 में पहली बार शुरू किया गया था।  यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष महिलाओं की असाधारण उपलब्धि के लिए व्यक्तिगत महिलाओं को दिए जाने  सम्मानों की एक श्रृंखला है।

 इन पुरस्कारों के अलावा, एफएलओ लखनऊ चैप्टर ने एफएलओ लखनऊ चैप्टर के कुछ सबसे असाधारण उपलब्धि हासिल करने वालों को भी पहचाना और पुरस्कृत किया।  इस कार्यक्रम में  सिमू घई की अध्यक्षता में फ्लो लखनऊ चैप्टर और  कानपुर चैप्टर की पूजा गुप्ता सहित दोनों चैप्टरओं के सदस्यों ने भाग लिया। मेहमानों में पुरस्कार विजेता के परिवार और दोस्त शामिल थे

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें