मीडियाकर्मियों से बहस करती दिखी अभिनेत्री तापसी पन्नू, वीडियो वायरल
बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू


बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में तापसी मीडिया से बहस करती और उनपर नाराजगी जताती नजर आ रही हैं. हाल ही में तापसी पन्नू अपनी आगामी फिल्म दोबारा के प्रमोशन के सिलसिले में मुंबई के एक होटल पहुंचीं जहां पैपराजी से उनकी बहस हो गई. इस पूरी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि तापसी जैसे ही होटल पहुंचती हैं उनकी फोटो क्लिक करने के लिए पैपराजी उनके पीछे-पीछे दौड़ते हैं और लगातार उनसे रोकने के लिए कहते हैं, लेकिन तापसी नहीं रुकतीं. आगे जाकर एक जगह एक्ट्रेस रुकती हैं और कहती हैं 'आप डांट क्यों रहे हो मुझे? मेरी क्या गलती है इसमें? आप मुझसे तमीज से बात करिए.'

इस पर फोटोग्रार कहते हैं ''हमने आपसे तमीज़ से ही बात की है. हम आपके लिए 4:30 बजे से खड़े हैं.'' फोटोग्राफर की बात सुनकर तापसी भड़क जाती हैं और कहती हैं ''आप मुझसे ढंग से बात कीजिए. मैं अपना काम कर रही हूं. मुझे जिस टाइम पर बुलाया गया था मैं उस टाइम पर आई हूं. आप मुझसे तमीज़ से बात कीजिए. अभी कैमरा सिर्फ मेरी साइड है तो सिर्फ मेरी बात दिख रही है. कैमरा आपकी तरफ होता तब आपको पता चलता आप किस तरह मुझसे बात कर रहे हैं.

वीडियो में अंत में तापसी हाथ जोड़ते हुए कहती हैं ''आप लोग हमेशा सही होते हैं एक्टर ही गलत होता है लीजिए फोटो.' इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तापसी के इस बिहेवियर से खासे नाराज नजर आ रहे हैं. उन्हें तापसी का यह अंदाज बिलकुल पसंद नहीं आया और यूजर्स उन्हें घमंडी बता रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद तापसी ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं हैं.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक मनोरंजन की खबरें

मीडियाकर्मियों से बहस करती दिखी अभिनेत्री तापसी पन्नू, वीडियो वायरल

Nana Patekar Passes Away: 'क्रांतिवीर' फेम दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन, गोवा में ली अंतिम सांस..

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी कुल अनुमानित संपत्ति करीब 80 करोड़ रुपये है। उनके पास मुंबई में ......

मीडियाकर्मियों से बहस करती दिखी अभिनेत्री तापसी पन्नू, वीडियो वायरल

'पिता की 20 शादियां और मां का संघर्ष...': बिग बॉस फेम श्रीलक्ष्मी अरैकल ने खोला अपनी जिंदगी का सबसे काला सच!..

​श्रीलक्ष्मी ने अपनी मां को अपना रोल मॉडल बताया. उन्होंने कहा कि उनका जन्म सी-सेक्शन से हुआ ......