डब्ल्यूपीएल : पहले सीजन के लिए मुंबई इंडियंस ने लांच की जर्सी, तस्वीर वायरल
मुंबई इंडियंस ने लांच की जर्सी


मुंबई : मुंबई इंडियंस ने शनिवार को महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के सीजन के लिए टीम जर्सी का अनावरण किया। मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो जारी कर टीम जर्सी का अनावरण किया। भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम 4 मार्च को डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुजरात जायंट्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।


महिला टीम के लिए नवगठित कोचिंग टीम में शार्लेट एडवर्ड्स (हेड कोच), झूलन गोस्वामी (टीम मेंटर और बॉलिंग कोच) और देविका पलशिकार (बल्लेबाजी कोच) शामिल हैं। डब्ल्यूपीएल के उद्घाटन संस्करण में, पांच टीमों - दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और यूपी वारियर्स ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू सर्किट में कुछ सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को हासिल करने के लिए पैसा खर्च किया।

भारत की स्मृति मंधाना लीग की सबसे महंगी खिलाड़ी बनीं। मंधाना को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा था। टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस ने 1.80 करोड़ रुपये में खरीदा। अपने पहले सीज़न में, महिला प्रीमियर लीग में कुल 20 लीग मैच और दो प्लेऑफ़ खेल होंगे जो 23 दिनों की अवधि में खेले जाएंगे। महिला प्रीमियर लीग 2023 का फाइनल 26 मार्च को ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है) 

अधिक मनोरंजन की खबरें

डब्ल्यूपीएल : पहले सीजन के लिए मुंबई इंडियंस ने लांच की जर्सी, तस्वीर वायरल

Nana Patekar Passes Away: 'क्रांतिवीर' फेम दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन, गोवा में ली अंतिम सांस..

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी कुल अनुमानित संपत्ति करीब 80 करोड़ रुपये है। उनके पास मुंबई में ......

डब्ल्यूपीएल : पहले सीजन के लिए मुंबई इंडियंस ने लांच की जर्सी, तस्वीर वायरल

'पिता की 20 शादियां और मां का संघर्ष...': बिग बॉस फेम श्रीलक्ष्मी अरैकल ने खोला अपनी जिंदगी का सबसे काला सच!..

​श्रीलक्ष्मी ने अपनी मां को अपना रोल मॉडल बताया. उन्होंने कहा कि उनका जन्म सी-सेक्शन से हुआ ......