भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह का 'अखियां घायल करे' गाना हुआ रिलीजटैग:#AksharaSingh, #AkhiyanGhayalKare, #NewSongReleased, #RomanticSong, #BhojpuriMusic, #अक्षरासिंह, #अखियांघायलकरे, #नयागानारिलीज, #रोमांटिकगाना, #भोजपुरीम्यूजिकअक्षरा सिंहभोजपुरी सिने जगत मशहूर अभिनेत्री और वुमन पावर को रिप्रेजेंट करने वाली अक्षरा सिंह का नया गाना ‘अखियां घायल करे’ आज रिलीज हो गया है. गाने में अक्षरा अपने प्रेमी का बखान कर रही हैं. अक्षरा का यह रोमांटिक गाना उनके फैंस और भोजपुरी म्यूजिक लवर्स को खासा पसंद आ रहा है. इस गाने में अक्षरा की सुरीली आवाज लोगों के दिल तक पहुंच रही है, तो इसका म्यूजिक वीडियो भी बेहद आकर्षक और मनोरंजक बनाया गया है. अक्षरा सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज होने के बाद से गाना ‘अखियां घायल करे’ वायरल होना शुरू हो गया है.गाना गाना ‘अखियां घायल करे’ से एक बार फिर से गीतकार मनोज मतलबी और संगीतकार घुंगरू जी के साथ अक्षरा सिंह की केमिस्ट्री भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में धमाल मचा रही है. इन तीनों ने मिलकर एक से बढ़कर एक गाने बनाए हैं और यह सिलसिला इस गाने के साथ भी जारी रहा है. इस गाने को लेकर अक्षरा सिंह ने कहा कि यह गाना रोमांटिक है और यह यूथ को बेहद पसंद आने वाला है। कलाकार के नाते मैं हर तरह के गाने लेकर आती हूं और लोगों का मनोरंजन करने में विश्वास रखती हूं. अक्षरा ने कहा कि भोजपुरी म्यूजिक आज तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसमें कलाकारों के साथ-साथ श्रोताओं का भी योगदान बराबर है.उन्होंने कहा कि मैं एक से बढ़कर एक गाने और प्रोजेक्ट भोजपुरी की बेहतरीन और ऑडियंस के मनोरंजन के लिए करना चाहती हूं और इस दिशा में अपने फैंस के प्यार और स्नेह से आगे भी बढ़ रही हूं. अक्षरा ने कहा कि उसी क्रम में मेरा यह गाना भी है. उम्मीद करती हूं सबों को बेहद पसंद आ रही है और आप सभी इसे खूब बड़ा करें.(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
Nana Patekar Passes Away: 'क्रांतिवीर' फेम दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन, गोवा में ली अंतिम सांस..मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी कुल अनुमानित संपत्ति करीब 80 करोड़ रुपये है। उनके पास मुंबई में ......
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में गोवा में निधन, पीएम मोदी दी श्रद्धांजलि..नाना पाटेकर गोवा स्थित अपने फ्लैट में सीने में तेज दर्द के बाद वह बेहोश मिले थे. ......
'पिता की 20 शादियां और मां का संघर्ष...': बिग बॉस फेम श्रीलक्ष्मी अरैकल ने खोला अपनी जिंदगी का सबसे काला सच!..श्रीलक्ष्मी ने अपनी मां को अपना रोल मॉडल बताया. उन्होंने कहा कि उनका जन्म सी-सेक्शन से हुआ ......