आवाज से मिला मुकाम, एक्ट्रेस सायली सालुंखे ने बताया सफलता का राज
फाइल फोटो


अच्छा अभिनय करने के बावजूद कई बार ऐसा होता है कि कलाकार ऑडिशन में पास नहीं हो पाते हैं। इसकी कई वजहें होती हैं, इसका मतलब यह नहीं होता है कि कलाकार में कोई कमी है।

कई बार जिस रोल के लिए ऑडिशन चल रहा होता है, उसकी अपनी कुछ डिमांड होती है, जैसे लंबाई इतनी होनी चाहिए या आवाज इस तरह की होनी चाहिए। बात करें अगर अभिनेत्री सायली सालुंखे की तो उन्हें स्टारप्लस के नए शो बातें कुछ अनकही सी में काम उनकी अनूठी आवाज के लिए ही मिला है।

शो में वंदना नाम की लड़की की प्रेरणादायक कहानी दिखाई जाएगी, जिसे अपनी अलग आवाज के कारण काम ढूंढने में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन वह हार नहीं मानती है। इस म्यूजिकल फिक्शनल लव स्टोरी में वंदना का किरदार सायली निभा रही हैं। वह कहती हैं, ‘मुझे कई बार ऑडिशन में रिजेक्ट किया गया है। लेकिन इस शो से मुझे कुछ नया करने का मौका मिला।

वंदना के किरदार की सबसे खास बात उसकी अनूठी आवाज है। लोग अक्सर मुझसे कहते हैं कि मेरी आवाज अलग है। आज मेरी इस अनोखी आवाज ने ही मुझे वंदना बनने में मदद की है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक हमें शो के लिए प्यार देंगे।’ शो में सायली के साथ अभिनेता मोहित मलिक भी नजर आएंगे। 21 अगस्त से यह शो स्टारप्लस पर प्रसारित होगा।


अधिक मनोरंजन की खबरें

आवाज से मिला मुकाम, एक्ट्रेस सायली सालुंखे ने बताया सफलता का राज

Nana Patekar Passes Away: 'क्रांतिवीर' फेम दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन, गोवा में ली अंतिम सांस..

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी कुल अनुमानित संपत्ति करीब 80 करोड़ रुपये है। उनके पास मुंबई में ......

आवाज से मिला मुकाम, एक्ट्रेस सायली सालुंखे ने बताया सफलता का राज

'पिता की 20 शादियां और मां का संघर्ष...': बिग बॉस फेम श्रीलक्ष्मी अरैकल ने खोला अपनी जिंदगी का सबसे काला सच!..

​श्रीलक्ष्मी ने अपनी मां को अपना रोल मॉडल बताया. उन्होंने कहा कि उनका जन्म सी-सेक्शन से हुआ ......