टाइगर 3 ने तीसरे दिन किया शानदार कारोबार
फाइल फोटो


शाह रुख खान की फिल्म 'जवान' के बाद से बॉक्स ऑफिस पर कोई भी बॉलीवुड फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। ऐसे में अब सलमान खान और कटरीना कैफ की 'टाइगर 3' ने बॉक्स ऑफिस के सूखे को खत्म कर दिया है।

रिलीज के पहले दो दिन में ताबड़तोड़ कमाई कर 'टाइगर 3' ने ये साबित कर दिया है कि आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन का एक नया अध्याय लिखा जा सकता है। इस बीच सलमान खान की 'टाइगर 3' के तीसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं।

तीसरे दिन भी 'टाइगर 3' का धमाका जारी

दिवाली के मौके पर 'टाइगर 3' ने सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन करते हुए बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की। ओपनिंग डे पर 40 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सलमान खान ने इस मूवी ने ये संकेत दे दिए कि आने वाले दिनों 'टाइगर 3' और भी कमाल की कारोबार करेगी। ठीक इसी आधार पर सलमान की मूवी आगे बढ़ती दिख रही है।

सैकनिल्क के अनुमानित आंकड़ो के अनुसार रिलीज के तीसरे दिन 'टाइगर 3' ने बेहतरीन तरीके से 42.50 करोड़ से अधिक कमाई की है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े फिलहाल पूर्वानुमान हैं, वास्तविक आंकडे़ अभी सामने आना बाकी है। हालांकि इस कलेक्शम के इस नंबर्स से इस बात की पुष्टि तो की जा सकती की है कि मंगलवार को 'टाइगर 3' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है।

'टाइगर 3' के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन-

         दिन             कलेक्शन
       पहला दिन         44.50 करोड़
       दूसरा दिन         59.25 करोड़
       तीसरा दिन         42.50 करोड़
       कुल        146 करोड़

अधिक मनोरंजन की खबरें

टाइगर 3 ने तीसरे दिन किया शानदार कारोबार

Nana Patekar Passes Away: 'क्रांतिवीर' फेम दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन, गोवा में ली अंतिम सांस..

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी कुल अनुमानित संपत्ति करीब 80 करोड़ रुपये है। उनके पास मुंबई में ......

टाइगर 3 ने तीसरे दिन किया शानदार कारोबार

'पिता की 20 शादियां और मां का संघर्ष...': बिग बॉस फेम श्रीलक्ष्मी अरैकल ने खोला अपनी जिंदगी का सबसे काला सच!..

​श्रीलक्ष्मी ने अपनी मां को अपना रोल मॉडल बताया. उन्होंने कहा कि उनका जन्म सी-सेक्शन से हुआ ......