टैग:#जाने-माने, #रैपर अल्ताफ, #तडवी, #एमसी स्टैन,#विवादित रियलिटी, #शो 'बिग बॉस सीजन,
एमसी स्टैन का हुआ ब्रेकअप बूबा को सालों से डेट कर रहे थे एमसी स्टैन
फाइल फोटो


जाने-माने रैपर अल्ताफ तडवी उर्फ एमसी स्टैन को विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन में कई बार अपनी गर्लफ्रेंड बूबाके बारे में बात करते हुए देखे गया है।शो में एमसी स्टैन अपनी लव लाइफ के लिए चर्चा में रहे। जब भी बिग बॉस हाउस में बूबा का जिक्र होता था तो स्टैन का चेहरा खुशी से खिल जाता था। वह हमेशा जाहिर करते थे कि वह अपनी गर्लफ्रेंड से कितना प्यार करते हैं। मगर वह कभी भी सोशल मीडिया पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कोई फोटो नहीं शेयर करते थे।

एमसी स्टैन का हुआ ब्रेकअप
'बिग बॉस 16' के घर में बूबा के साथ शादी का एलान करने वाले एमसी स्टैन ने एक हालिया पोस्ट के जरिए अपने चाहने वालों को हैरान कर दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट के जरिए ब्रेकअप की घोषणा की है। 9 मई को स्टैन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक हार्ट इमोजी के साथ लिखा, "ब्रेकअप।"

इसी नोट में उन्होंने अपने दिल का दर्द बयां करते हुए कहा, "सबसे मजबूत भावनाएं भी तब समाप्त हो जाती हैं जब उन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है और उन्हें हल्के में ले लिया जाता है।" इस भावुक नोट को शेयर करने के कुछ समय बाद ही एमसी स्टैन ने पोस्ट डिलीट कर दिया है।

एमसी स्टैन ने पिछले साल 'बिग बॉस 16' में बताया था कि बूबा (अनम शेख) से पहली मुलाकात में ही उन्हें इश्क हो गया था। बूबा उनकी पड़ोसन थीं। शो में उन्होंने को-कंटेस्टेंट्स संग बातचीत में कहा था कि वह बूबा से शादी भी करने जा रहे हैं। अब ब्रेकअप की खबर ने लोगों को हैरान कर दिया है।

अधिक मनोरंजन की खबरें

एमसी स्टैन का हुआ ब्रेकअप बूबा को सालों से डेट कर रहे थे एमसी स्टैन

Nana Patekar Passes Away: 'क्रांतिवीर' फेम दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन, गोवा में ली अंतिम सांस..

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी कुल अनुमानित संपत्ति करीब 80 करोड़ रुपये है। उनके पास मुंबई में ......

एमसी स्टैन का हुआ ब्रेकअप बूबा को सालों से डेट कर रहे थे एमसी स्टैन

'पिता की 20 शादियां और मां का संघर्ष...': बिग बॉस फेम श्रीलक्ष्मी अरैकल ने खोला अपनी जिंदगी का सबसे काला सच!..

​श्रीलक्ष्मी ने अपनी मां को अपना रोल मॉडल बताया. उन्होंने कहा कि उनका जन्म सी-सेक्शन से हुआ ......