मुंबई में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से 5 घंटे पूछताछ
फाइल फोटो


बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने करीब 5 घंटों तक पूछताछ की गई। बताया जा रहा है कि ये पूछताछ कारोबारी से 60 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में की गई।

जानकारी के अनुसार, एक्ट्रेस से लगभग साढ़े चार घंटे तक पूछताछ की गई। वहीं, इस मामले में उनके या उनके पति राज कुंद्रा के संबंध के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है। बता दें कि अब तक राज कुंद्रा समेत पांच लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं।

EOW ने जारी किया था लुकआउट नोटिस

गौरतलब है कि इससे पहले सितंबर के महीने में EOW ने धोखाधड़ी के आरोपों को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री और उनके पति के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था।

इसी साल अगस्त के महीने में एक्ट्रेस शिल्पा सेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ एक व्यवसायी से 60 करोड़ रुपये से अधिक की कथित धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, लोटस कैपिटल फाइलेंसियल सर्विसेज लिमिटेड के निदेश और व्यावसायी दीपक कोठारी ने एक मामला शिल्पा शेट्टी के खिलाफ दर्ज कराया। इस शिकायत में उन्होंने दावा किया कि धोखाधड़ी की ये घटनाएं 2015 और 2023 के बीच हुईं। कोठारी का आरोप है कि दंपती ने अपने व्यवसाय के विस्तार के बहाने पैसे लिए थे, लेकिन इसका इस्तेमाल निजी खर्चों के लिए किया गया।

अधिक मनोरंजन की खबरें

मुंबई में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से 5 घंटे पूछताछ

Nana Patekar Passes Away: 'क्रांतिवीर' फेम दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन, गोवा में ली अंतिम सांस..

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी कुल अनुमानित संपत्ति करीब 80 करोड़ रुपये है। उनके पास मुंबई में ......

मुंबई में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से 5 घंटे पूछताछ

'पिता की 20 शादियां और मां का संघर्ष...': बिग बॉस फेम श्रीलक्ष्मी अरैकल ने खोला अपनी जिंदगी का सबसे काला सच!..

​श्रीलक्ष्मी ने अपनी मां को अपना रोल मॉडल बताया. उन्होंने कहा कि उनका जन्म सी-सेक्शन से हुआ ......