हादसा : तेज रफ्तार कार ने 4 डिलीवरी बॉय की ली जान, टैग:#Gurugram, #SpeedingCar, #GolfCourt, #DeliveryBoy, #4DeliveryBoyDeathघटना के सड़क पड़ी मोटरसाइकल नई दिल्ली : गुरुग्राम में तेज रफ़्तार कार का कहर देखने को मिला है. दरअसल, यहां गोल्फ कोर्ट में एक कार चालक ने 4 डिलीवरी ब्वॉय को कुचल दिया है. जिससे उनकी मौत हो गई है. ये घटना बुधवार देर रात की है. घटना के बाद चारों डिलीवरी ब्वॉय को अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.घटना की जानकारी होते ही पुलिस वहां मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है. घटना वाली जगह मौजूद गुरुग्राम डीएलएफ फेज वन थाने के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि डिलीवरी ब्वॉय रोड के किनारे खड़े थे. तभी सामने से एक तेज रफ्तार कार ने चारों को कुचल दिया.कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और कार भी पूरी तरह से डैमेज हो गई. बता दें कि पुलिस हिरासत में युवक से अब इस बात की भी जानकारी की जा रही है कहीं वह शराब के नशे में तो गाड़ी नहीं चला रहा था. (देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
इस राज्य में दो दिन के लिए बंद रहेंगे शराब के ठेके, 9 और 10 अक्टूबर को रहेगा ड्राई डे, जानें क्या है वजह ..आबकारी विभाग की ओर से जारी आधिकारिक आदेश के मुताबिक, दिल्ली में L6, L6FG, L8, L10, L14 ......
मुख्य चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का आर-पार, राजघाट से उठकर अब शुक्रवार को 'हल्लाबोल' की तैयारी..राजघाट जाने से पहले राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर बेहद तीखा हमला बोला। ......
'45 एफआईआर कम हैं, मुझे 100 चाहिए... ये मेरे मेडल हैं!' CEC के खिलाफ संसद से सड़क तक संग्राम पर भड़के राहुल गांधी..विरोध प्रदर्शन के दौरान अपने ऊपर दर्ज मुकदमों को लेकर राहुल गांधी ने पूरी बेबाकी से अपना ......