बिहार के रोहतास में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 5 घायल टैग:#Bihar, #Rohtas, #7Killed, #FiveInjuredInRoadAccident, #बिहार, #रोहतास, #सड़कदुर्घटनामें7कीमौत, #पांचघायल स्कॉर्पियो और कंटेनर की टक्करपटना : बिहार में रोहतास जिले में बुधवार तड़के भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. वहीं 5 अन्य घायल लोगों का इलाज अस्पताल में जारी है. बताया जा रहा है कि शिवसागर थानांतर्गत पखनारी एनएच-2 के समीप स्कॉर्पियो और कंटेनर की सीधी टक्कर हो गयी. जिसमे स्कार्पियो सवार सभी 7 लोगों की मौके पर मौत हो गई.जानकारी के मुताबिक मृतक सभी लोग रांची से अपने पैतृक गांव लौट रहे थे. हादसे में मारे सभी लोग एक ही परिवार और सगे संबंधी बताये जा रहे हैं. हादसे के वक्त स्कॉर्पियो में 12 लोग सवार थे, जिसमे महिला-पुरुष और बच्चे शामिल थे. सभी कैमूर जिला के सबार थाना के कुड़ारी गांव लौट रहे थे.सड़के हादसे में मरे गए लोगों में तारा कुमारी (18), चांदनी कुमारी (15), अरविंद शर्मा (50), राजमती देवी (50), आदित्य कुमार (8), रिया कुमारी (9) तथा सोनी कुमारी (35) शामिल है. मृतकों में तीन किशोरी, दो महिला, एक पुरुष, एक किशोर शामिल है.वहीं घायलों में रवि नंदन प्रियदर्शी (30), रितु शर्मा (14), सुदेश्वर शर्मा (60), दिव्या कुमारी (25) तथा उपेंद्र शर्मा (30) शामिल है। पांच घायलों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल सासाराम से हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है.(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
सोनम वांगचुक का सरकार को अल्टीमेटम: 24 घंटे में रिहाई नहीं हुई तो शुरू करेंगे अनशन..लद्दाख के जाने-माने पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने देश की राजधानी दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शनों ......
कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा ऐलान: कल फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर अड़ा संगठन..दिल्ली में शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में हुए जोरदार प्रदर्शन के बाद संगठन ......
इस राज्य में दो दिन के लिए बंद रहेंगे शराब के ठेके, 9 और 10 अक्टूबर को रहेगा ड्राई डे, जानें क्या है वजह ..आबकारी विभाग की ओर से जारी आधिकारिक आदेश के मुताबिक, दिल्ली में L6, L6FG, L8, L10, L14 ......