महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस का मोदी सरकार को समर्थनटैग:#WomensReservationBill, #JairamRamesh, #AdhirRanjanChoudhary, #SoniaGandhi, #Congress, #महिलाआरक्षणबिल, #जयरामरमेश, #सोनियागांधी, #कांग्रेस सोनिया गांधी और नरेंद्र मोदी नई दिल्ली : महिला आरक्षण विधेयक को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार का समर्थन किया है. कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से मंगलवार को संसद भवन में जब पत्रकारों ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि यह हमारा है और अपना है। इससे पहले कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी कहा कि वह चाहते हैं कि महिला आरक्षण विधेयक को संसद से पास किया जाए.बीते दिनों कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा था कि कांग्रेस कार्यसमिति ने मांग की है कि संसद के विशेष सत्र के दौरान महिला आरक्षण विधेयक को पारित किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा था कि कांग्रेस हमेशा महिलाओं को आरक्षण देने के पक्ष में रही है.उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए संसद और राज्यों की विधानसभाओं में एक तिहाई आरक्षण के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह संविधान संशोधन विधेयक लाए। विधेयक 9 मार्च 2010 को राज्यसभा में पारित हुआ. लेकिन लोकसभा में नहीं ले जाया जा सका.रमेश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पिछले नौ साल से मांग कर रही है कि महिला आरक्षण विधेयक, जो पहले ही राज्यसभा से पारित हो चुका है, उसे लोकसभा से भी पारित कराया जाना चाहिए.(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
सोनम वांगचुक का सरकार को अल्टीमेटम: 24 घंटे में रिहाई नहीं हुई तो शुरू करेंगे अनशन..लद्दाख के जाने-माने पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने देश की राजधानी दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शनों ......
कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा ऐलान: कल फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर अड़ा संगठन..दिल्ली में शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में हुए जोरदार प्रदर्शन के बाद संगठन ......
इस राज्य में दो दिन के लिए बंद रहेंगे शराब के ठेके, 9 और 10 अक्टूबर को रहेगा ड्राई डे, जानें क्या है वजह ..आबकारी विभाग की ओर से जारी आधिकारिक आदेश के मुताबिक, दिल्ली में L6, L6FG, L8, L10, L14 ......