पटना जंक्शन के पास होटल में महिला सिपाही की गोली मारकर हत्या मची खलबली
फाइल फोटो


बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को एक महिला सिपाही की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। हत्या पटना जंक्शन के पास एक होटल में हुई है। जानकारी के अनुसार, पटना जंक्शन के निकट वीणा सिनेमा के बगल में होटल मीनाक्षी में महिला सिपाही की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि मृतका जहानाबाद की रहने वाली है। मृतका का नाम शोभा कुमारी बताया गया है।

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, महिला की हत्या का आरोपी उसके पति को बताया जा रहा है। बताया गया है कि महिला के पति ने कट्टे से गोली मारी है। पुलिस ने मौके से कट्टा बरामद कर लिया है। आरोपी पति का नाम गजेंद्र कुमार बताया गया है।

मौके पर पहुंची पुलिस के अनुसार, मृतका जहानाबाद के सैदाबाद के परसैना गांव की रहने वाली है। दंपती होटल के जिस कमरे में ठहरे थे, उसमें संघर्ष के साक्ष्य मिले हैं। फर्श पर सिंदूर भी बिखरा पड़ा है।

पुलिस को कमरे से युवती का एक बैग मिला है, जिसमें पिस्टल होने की बात कही जा रही है। संभवतः सरकारी पिस्टल है, जिस पर अंकित नंबर से यह पता लगाया जा रहा है कि शोभा की तैनाती कहां थी। गजेंद्र उसका पति है भी या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।




अधिक देश की खबरें

पटना जंक्शन के पास होटल में महिला सिपाही की गोली मारकर हत्या मची खलबली

कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा ऐलान: कल फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर अड़ा संगठन..

दिल्ली में शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में हुए जोरदार प्रदर्शन के बाद संगठन ......