ईडी के बुलावे वाले नोटिस को केजरीवाल ने बताया गैरकानूनी, नहीं पहुंचे ऑफिस टैग:#ArvindKejriwal, #दिल्लीशराबघोटाले, #ED, #सीबीआई, #INDIAगठबंधन, #DelhiliquorScam, #ED, #CBI, #INDIAAlliance, #aap, #Manishsisodiaमुख्यमंत्री अरविंद केजरीवालनई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष आज (गुरुवार) को पेश नहीं होंगे। ईडी ने केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति में कथित घोटाला मामले में 2 नवंबर को पेश होने के लिए समन जारी किया था।सूत्रों के मुताबिक आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईडी जवाब दिया है। केजरीवाल ने जांच एजेंसी को पत्र लिखकर उसके समन को राजनीति से प्रेरित और गैरकानूनी बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की।उल्लेखनीय है कि केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी दिल्ली आबकारी नीति घोटाला में मनीलॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले की जांच कर रही है। चर्चा है कि ईडी ने केजरीवाल को तलब करने से पहले काफी सबूत जुटाए हैं। इसी मामले में जांच एजेंसी दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, केजरीवाल की पेशी से पहले दिल्ली सरकार के एक और मंत्री राजकुमार आनंद के यहां छापेमारी की है।(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
सोनम वांगचुक का सरकार को अल्टीमेटम: 24 घंटे में रिहाई नहीं हुई तो शुरू करेंगे अनशन..लद्दाख के जाने-माने पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने देश की राजधानी दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शनों ......
कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा ऐलान: कल फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर अड़ा संगठन..दिल्ली में शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में हुए जोरदार प्रदर्शन के बाद संगठन ......
इस राज्य में दो दिन के लिए बंद रहेंगे शराब के ठेके, 9 और 10 अक्टूबर को रहेगा ड्राई डे, जानें क्या है वजह ..आबकारी विभाग की ओर से जारी आधिकारिक आदेश के मुताबिक, दिल्ली में L6, L6FG, L8, L10, L14 ......