केजरीवाल को फिर ED ने फिर पूछताछ के लिए बुलाया, तीन समन को कर चुके हैं इग्नोरटैग:#DelhiLiquorCase, #ED, #दिल्लीशराबघोटाला, #अरविंदकेजरीवाल, #चौथासमन, #ArvindKejriwal, #FourthSummons, #प्रवर्तननिदेशालयअरविंद केजरीवाल नई दिल्ली : दिल्ली शराब कांड मामले में ED एक ने एक बार फिर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है. ED ने 18 जनवरी को अरविंद केजरीवाल को पूछताछ में शामिल होने के लिए बुलाया गया है. गौरतलब है ये केजरीवाल को ED का चौथा समन है. इससे पहले अरविंद केजरीवाल को ED ने तीन बार पूछताछ के लिए बुलाया है, लेकिन एक बार भी एजेंसी के समक्ष पेश नहीं हुए.अरविंद केजरीवाल को तीसरा समन 3 जनवरी के लिए भेजा गया था. ईडी ने नोटिस जारी कर पूछताछ में शामिल होने के लिए कहा था मगर केजरीवाल ने इग्नोर कर दिया था. प्रवर्तन निदेशालय दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से दिल्ली शराब घोटाला केस के मामले में पूछताछ करना चाहता है. अरविंद केजरीवाल ने अब तक मिल चुके तीनों समन को इग्नोर किया है और आरोप लगाया है कि ईडी का नोटिस गैर कानूनी है.बीते दिनों भी ईडी की ओर जारी समन पर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उसके सामने पेश होने से इनकार कर दिया था और यह भी कहा था कि एजेंसी का दृष्टिकोण कानून, समानता या न्याय की कसौटी पर खरा नहीं उतर सकता है और ईडी की यह ‘जिद’ ‘जज, जूरी और जल्लाद’ की भूमिका निभाने के समान है.अरविंद केजरीवाल को इससे पहले समन जारी कर पिछले साल दो नवंबर और 21 दिसंबर और इस साल 3 जनवरी को जांच में शामिल होने के लिए कहा गया था. अरविंद केजरीवाल को इससे पहले समन जारी कर पिछले साल दो नवंबर और 21 दिसंबर और इस साल तीन जनवरी को जांच में शामिल होने के लिए कहा गया था. पहले समन में तो अरविंद केजरीवाल चुनावी सभा के लिए चले गए थे और दूसरे के दौरान विपश्यना के लिए.(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
सोनम वांगचुक का सरकार को अल्टीमेटम: 24 घंटे में रिहाई नहीं हुई तो शुरू करेंगे अनशन..लद्दाख के जाने-माने पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने देश की राजधानी दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शनों ......
कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा ऐलान: कल फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर अड़ा संगठन..दिल्ली में शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में हुए जोरदार प्रदर्शन के बाद संगठन ......
इस राज्य में दो दिन के लिए बंद रहेंगे शराब के ठेके, 9 और 10 अक्टूबर को रहेगा ड्राई डे, जानें क्या है वजह ..आबकारी विभाग की ओर से जारी आधिकारिक आदेश के मुताबिक, दिल्ली में L6, L6FG, L8, L10, L14 ......