सीएम हेमंत सोरेन ने ED अफसरों के खिलाफ SC/ST दर्ज करायी FIRटैग:#Enforcementdirectorate, #Hemantsoren, #Hemantsorengovernment, #JharkhandNews, #हेमंतसोरेन, #ईडी, #झारखंड सीएम हेमंत सोरेनरांची : झारखंड से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है. झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों के खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कराई है. खबर है कि आज 1.15 पर ईडी की टीम रांची में हेमंत सोरेन से पूछताछ आवास पहुंची थी. दिल्ली में ईडी अधिकारियों की छापेमारी के खिलाफ FIR कराई गई है.बता दें कि ईडी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ कर रही है. खबर लिखे जाने तक यह पूछताछ जारी थी. 11 दिनों के अंतराल में उनसे दूसरी बार पूछताछ की जा रही है. ईडी के अफसरों की टीम चार गाड़ियों में कड़ी सुरक्षा के बीच एक बजकर 20 मिनट पर कांके रोड स्थित सीएम आवास पहुंची.सोमवार को ईडी ने हेमंत सोरेन के नई दिल्ली में शांति निकेतन स्थित आवास से 36 लाख रुपए कैश, एक बीएमडब्ल्यू कार और कुछ दस्तावेज बरामद किए थे. जमीन घोटाले के अलावा इस बारे में भी उनसे सवाल किए जाएंगे.जमीन घोटाले के जिस मामले में सोरेन से पूछताछ हो रही है, वह रांची के बड़गाईं अंचल के एक भूखंड की खरीद बिक्री से जुड़ा है. ईडी को जानकारी मिली है कि यह जमीन हेमंत सोरेन ने नाजायज तरीके से हासिल की है. हालांकि सोरेन ने ईडी को लिखे पत्र में कहा है कि यह जमीन न तो उनकी है और न ही इससे उनका कोई ताल्लुक है. यह तो “भुईंहरी नेचर” (विशिष्ट प्रकृति वाली आदिवासी भूमि) की जमीन है और इसकी खरीद बिक्री नहीं हो सकती. इस जमीन पर पिछले पांच दशकों से एक आदिवासी पाहन (पुजारी) परिवार का स्वामित्व है.(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
सोनम वांगचुक का सरकार को अल्टीमेटम: 24 घंटे में रिहाई नहीं हुई तो शुरू करेंगे अनशन..लद्दाख के जाने-माने पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने देश की राजधानी दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शनों ......
कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा ऐलान: कल फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर अड़ा संगठन..दिल्ली में शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में हुए जोरदार प्रदर्शन के बाद संगठन ......
इस राज्य में दो दिन के लिए बंद रहेंगे शराब के ठेके, 9 और 10 अक्टूबर को रहेगा ड्राई डे, जानें क्या है वजह ..आबकारी विभाग की ओर से जारी आधिकारिक आदेश के मुताबिक, दिल्ली में L6, L6FG, L8, L10, L14 ......