सुबह-सुबह आप के कई बड़े नेताओं के घर पर ED ने की छापेमारी टैग:#ED, #ArvindKejriwal, #AAP, #NdGupta, #RajyaSabhaMP, #EDRaids, #DelhiGovernment, #अरविंदकेजरीवाल, #एनडीगुप्ता, #राज्यसभासांसदप्रवर्तन निदेशालय नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी करवाई की है. जानकारी के मुताबिक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव और आम आदमी पार्टी से जुड़े लोगों के परिसरों पर छापा मारा है. खुद आम आदमी पार्टी ने यह दावा किया है कि उनके नेताओं के घर पर सुबह से ही ईडी की रेड जारी है.दरअसल, आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि ईडी ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद एनडी गुप्ता के घर पर भी छापेमारी की है. बता दें कि आम आदमी पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले ईडी का यह एक्शन दिखा है. दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने 10 बजे बड़ा खुलासा करने का दावा किया है.सूत्रों की मानें तो ईडी की टीम 10 से ज्यादा ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई कर रही है. मुख्यमंत्री केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार के घर पर भी छापेमारी जारी है. साथ ही जल बोर्ड के पूर्व मेंबर रहे शलभ कुमार के घर पर भी तलाशी अभियान जारी है. बताया गया कि मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में दिल्ली में आम आदमी पार्टी और उससे जुड़े नेताओं के घर पर ईडी का एक्शन जारी है.(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
सोनम वांगचुक का सरकार को अल्टीमेटम: 24 घंटे में रिहाई नहीं हुई तो शुरू करेंगे अनशन..लद्दाख के जाने-माने पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने देश की राजधानी दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शनों ......
कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा ऐलान: कल फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर अड़ा संगठन..दिल्ली में शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में हुए जोरदार प्रदर्शन के बाद संगठन ......
इस राज्य में दो दिन के लिए बंद रहेंगे शराब के ठेके, 9 और 10 अक्टूबर को रहेगा ड्राई डे, जानें क्या है वजह ..आबकारी विभाग की ओर से जारी आधिकारिक आदेश के मुताबिक, दिल्ली में L6, L6FG, L8, L10, L14 ......