तेज प्रताप की बिगड़ी तबियत, सीने में दर्द के बाद अस्पताल में कराया गया भर्तीटैग:#LaluPrasadYadav, #TejPratapsHealthDeteriorated, #AdmittedToHospital, #ChestPain, #लालूप्रसादयादव, #तेजप्रतापयादव, #पटनाअस्पताल में भर्ती तेज प्रताप यादव पटना : बिहार के पूर्व मंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. तेज प्रताप को सीने में दर्द की शिकायत हुई थी जिसके बाद उन्हें तुरंत पटना के राजेंद्र नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों की टीम तेज प्रताप के इलाज में जुटी है. उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वह ऑक्सीजन मास्क पहने हुए नजर आ रहे हैं.सूत्रों के मुताबिक, तेज प्रताप अपने घर पर थे तभी उन्हें सीने में दर्द महसूस हुआ और सांस लेने में दिक्कत होने लगी. तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया. गुरुवार को तेज प्रताप यादव बक्सर जिले के दौरे पर थे जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और फिर कृष्ण ब्रह्म में ज्ञान बिंदु लाइब्रेरी का उद्घाटन भी किया था. इससे पहले जुलाई 2023 में भी तेज प्रताप यादव की तबीयत खराब हुई थी. तब उन्हें पटना के कंकड़बाग स्थित मेडिवर्सल अस्पताल में भर्ती कराया गया था.आईसीयू में कुछ समय इलाज चलने के बाद बाद में उन्हें अस्पताल में छुट्टी मिल गई थी .बता दें कि तेज प्रताप यादव बिहार की हसनपुर विधानसभा सीट से आरजेडी के विधायक हैं. जब राज्य में नीतीश कुमार और आरजेडी के गठबंधन वाली सरकार थी तो तब वह सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री थे. इससे पहले वह बिहार के स्वास्थ्य मंत्री भी रह चुके हैं.(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
सोनम वांगचुक का सरकार को अल्टीमेटम: 24 घंटे में रिहाई नहीं हुई तो शुरू करेंगे अनशन..लद्दाख के जाने-माने पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने देश की राजधानी दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शनों ......
कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा ऐलान: कल फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर अड़ा संगठन..दिल्ली में शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में हुए जोरदार प्रदर्शन के बाद संगठन ......
इस राज्य में दो दिन के लिए बंद रहेंगे शराब के ठेके, 9 और 10 अक्टूबर को रहेगा ड्राई डे, जानें क्या है वजह ..आबकारी विभाग की ओर से जारी आधिकारिक आदेश के मुताबिक, दिल्ली में L6, L6FG, L8, L10, L14 ......