कोर्ट ने जबरन वसूली मामले निर्मला सीतारमण के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश टैग:#Bengaluru, #NirmalaSitharaman, #बेंगलुरु, #निर्मलासीतारमण, #एसीएमएमकोर्ट, #निर्मलासीतारमणपरएफआईआरकेंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमणबेंगलुरु : बेंगलुरु की एक अदालत ने केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ जबरन वसूली के आरोप में एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है. बेंगलुरु में जनप्रतिनिधियों की विशेष अदालत ने इस एफआईआर को दर्ज करने का आदेश दिया है.यह आदेश चुनावी बॉन्ड के जरिए जबरन वसूली के आरोपों के संबंध में आया है. जनाधिकार संघर्ष संगठन के आदर्श अय्यर ने निर्मला सीतारमण और अन्य के खिलाफ एक निजी शिकायत (पीसीआर) दर्ज कराई थी. पीसीआर में आरोप लगाया गया था कि चुनावी बॉन्ड के जरिए जबरन वसूली की गई थी.बेंगलुरु की कोर्ट ने दिया आदेशइसके बाद बेंगलुरु में जनप्रतिनिधियों की विशेष अदालत ने निर्मला सीतारमण के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दे दिया. यह आदेश 42वीं एसीएमएम कोर्ट ने जारी किया है. तिलक नगर पुलिस अब निर्मला सीतारमण और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करेगी.गौरतलब है कि केंद्र ने 2018 में चुनावी बॉन्ड योजना शुरू की थी और इसका उद्देश्य राजनीतिक दलों को दिए जाने वाले नकद दान की जगह लेना था, ताकि राजनीतिक फंडिंग में पारदर्शिता में सुधार हो सके. चुनावी बॉन्ड के जरिए राजनीतिक दलों को फंड दिया जाता था लेकिन इसका खुलासा नहीं किया जाता था. हालांकि बाद में विपक्ष के आरोपों और दायर याचिका के मद्देनजर सुप्रीम कोर्ट ने इसे रद्द कर दिया था.(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
इस राज्य में दो दिन के लिए बंद रहेंगे शराब के ठेके, 9 और 10 अक्टूबर को रहेगा ड्राई डे, जानें क्या है वजह ..आबकारी विभाग की ओर से जारी आधिकारिक आदेश के मुताबिक, दिल्ली में L6, L6FG, L8, L10, L14 ......
मुख्य चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का आर-पार, राजघाट से उठकर अब शुक्रवार को 'हल्लाबोल' की तैयारी..राजघाट जाने से पहले राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर बेहद तीखा हमला बोला। ......
'45 एफआईआर कम हैं, मुझे 100 चाहिए... ये मेरे मेडल हैं!' CEC के खिलाफ संसद से सड़क तक संग्राम पर भड़के राहुल गांधी..विरोध प्रदर्शन के दौरान अपने ऊपर दर्ज मुकदमों को लेकर राहुल गांधी ने पूरी बेबाकी से अपना ......