राजस्थान में निर्दलीय उम्मीदवार ने SDM को जड़ा थप्पड़, आरोपी पुलिस कस्टडी से फरारटैग:#RajasthanSDMslapped, #Arson, #नरेशमीणा, #राजस्थान, #एसडीएमकोजड़ाथप्पड़, #आगजनी, #NareshMeenaटोंक जिले की देवली-उनियारा सीट पर हो रहे उपचुनाव के दौरान कांग्रेस के बागी और निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने मालपुरा के एसडीएम अमित कुमार चौधरी को थप्पड़ मार दिया. जयपुर : राजस्थान में एसडीएम को थप्पड़ मारने के बाद गिरफ्तार नरेश मीणा पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया है. नरेश मीणा टोंक जिले की देवली-उनियारा सीट से निर्दलीय चुनाव मैदान में हैं. नरेश की गिरफ्तारी को लेकर उसके समर्थकों ने जमकर बवाल मचाया, पथराव किया और पुलिस की दो गाड़ियों को भी फूंक दिया. राज्य की सात विधानसभा सीटों पर बुधवार को मतदान हुआ था. इसी दौरान, देवली उनियारा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने एसडीएम को थप्पड़ जड़ दिया, जिसके बाद बवाल शुरू हुआ और फिर गिरफ्तारी के बाद समर्थक और उग्र हो गए. इस दौरान उनकी पुलिस के साथ झड़प भी हुई.एसडीएम को क्यों मारा था थप्पड़?टोंक जिले की देवली-उनियारा सीट पर हो रहे उपचुनाव के दौरान कांग्रेस के बागी और निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने मालपुरा के एसडीएम अमित कुमार चौधरी को थप्पड़ मार दिया. नरेश मीणा लगातार चुनाव आयोग पर आरोप लगा रहे थे कि ईवीएम मशीन पर उनका चुनाव चिह्न ठीक से नजर नहीं आ रहा था और वह हल्का दिखाई दे रहा है. इस मुद्दे को लेकर दोनों के बीच तीखी कहासुनी हुई, जिसके बाद नरेश मीणा ने अपना आपा खो दिया और एसडीएम को थप्पड़ जड़ दिया. इसी मामले को लेकर धरने पर बैठे नरेश मीणा की मांग थी कि कलक्टर मौके पर आएं और उनकी मांगों को सुन किसी तरह का आश्वासन दें.भोजन और गद्दों को लेकर बढ़ा विवादबताया जा रहा है कि धरने पर बैठे नरेश मीणा के समर्थकों के लिए भोजन और गद्दों से भरी पिकअप को जब पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो नरेश मीणा भड़क उठे. इस दौरान वो एसपी सांगवान से उलझ गए. ऐसे में जब पुलिसकर्मियों ने नरेश मीणा को पकड़ने की कोशिश की तो उनके समर्थकों ने बवाल कर दिया.पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ के बाद लगाई थी आग पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागने शुरू कर दिए. इस बीच नरेश मीणा के समर्थकों ने गांव में रखे सूखे चारे के ढेरों में आग लगाए जाने के अलावा पुलिस के दो वाहनों, एक अन्य गाड़ी और करीब 10 बाइकों को आग के हवाले कर दिया. इस दौरान पुलिस को घेरकर किए गए पथराव में कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए.राजस्थान की इन सीटों पर हुए उपचुनावराजस्थान की 7 विधानसभा सीटों- झुंझुनू, दौसा, देवली-उनियारा, खींवसर, चौरासी, सलूंबर और रामगढ़ के लिए 13 नवंबर को वोटिंग हुई. इसके नतीजे 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे. सूबे में जिन सात सीटों पर उपचुनाव हुए, उनमें से चार कांग्रेस के पास थीं और एक-एक बीजेपी, बीएपी आरएलपी के पास थी. दो सीटों पर उपचुनाव मौजूदा विधायकों- कांग्रेस के जुबैर खान (रामगढ़) और बीजेपी के अमृतलाल मीना (सलूंबर) के निधन के कारण हो रहे हैं.(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
इस राज्य में दो दिन के लिए बंद रहेंगे शराब के ठेके, 9 और 10 अक्टूबर को रहेगा ड्राई डे, जानें क्या है वजह ..आबकारी विभाग की ओर से जारी आधिकारिक आदेश के मुताबिक, दिल्ली में L6, L6FG, L8, L10, L14 ......
मुख्य चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का आर-पार, राजघाट से उठकर अब शुक्रवार को 'हल्लाबोल' की तैयारी..राजघाट जाने से पहले राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर बेहद तीखा हमला बोला। ......
'45 एफआईआर कम हैं, मुझे 100 चाहिए... ये मेरे मेडल हैं!' CEC के खिलाफ संसद से सड़क तक संग्राम पर भड़के राहुल गांधी..विरोध प्रदर्शन के दौरान अपने ऊपर दर्ज मुकदमों को लेकर राहुल गांधी ने पूरी बेबाकी से अपना ......