पटना के मसौढ़ी में टेंपो-ट्रक की भिड़ंत, 7 की मौतटैग:#Bihar, #Patna, #RoadAccident, #बिहार, #पटना, #सड़कहादसा सांकेतिक तस्वीर पटना : बिहार की राजधानी पटना में रविवार को बड़ा हादसा हो गया. जहां एक टेम्पो और ट्रक की टक्कर हो गई. जिससे 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा इतना भयानक था कि टक्कर की आवाज लोगों को घरों में सुनाई दी. जिसके बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी.वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना रविवार रात मसौढ़ी इलाके में नूरा पुल के पास हुई.मसौढ़ी थाने के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) विजय कुमार ने कहा कि "नूरा पुल के पास टेम्पो और ट्रक के बीच टक्कर की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. टक्कर रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे हुई. जिससे टेम्पो में सवार 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.एसएचओ ने बताया कि पीड़ितों की पहचान की जा रही है. हालांकि अभी ट्रक चालक की गिरफ्तारी नहीं हुई है. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और एक्सीडेंट के वजहों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है. इधर, सोमवार को यूपी के मध्य प्रदेश में एक सड़क हादसा हो गया. जहां मध्य प्रदेश के श्रद्धालुओं की बस अनियंत्रित होकर पलट गई. जिससे 18 श्रद्धालु घायल हो गए. घायलों में 12 की हालत गंभीर बताई जा रही है. जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है. (देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
इस राज्य में दो दिन के लिए बंद रहेंगे शराब के ठेके, 9 और 10 अक्टूबर को रहेगा ड्राई डे, जानें क्या है वजह ..आबकारी विभाग की ओर से जारी आधिकारिक आदेश के मुताबिक, दिल्ली में L6, L6FG, L8, L10, L14 ......
मुख्य चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का आर-पार, राजघाट से उठकर अब शुक्रवार को 'हल्लाबोल' की तैयारी..राजघाट जाने से पहले राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर बेहद तीखा हमला बोला। ......
'45 एफआईआर कम हैं, मुझे 100 चाहिए... ये मेरे मेडल हैं!' CEC के खिलाफ संसद से सड़क तक संग्राम पर भड़के राहुल गांधी..विरोध प्रदर्शन के दौरान अपने ऊपर दर्ज मुकदमों को लेकर राहुल गांधी ने पूरी बेबाकी से अपना ......