हरियाणा में रेल हादसा, पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, दहशत में आए यात्रियों, मचा हड़कंपटैग:#Karnal, #Karnal, #Haryana, #हरियाणा, #रेलहादसा, #पैसेंजरट्रेन, #करनालसांकेतिक तस्वीर करनाल : हरियाणा के करनाल नीलोखेड़ी रेलवे स्टेशन के पास बड़ा हादसा होते-होते रह गया. यहां यात्रियों को कुरुक्षेत्र से दिल्ली लेकर जा रही एक पैसेंजर ट्रेन अचानक पटरी से उतर गई. हालांकि वजह का जो है अभी पता नहीं लगा जिसकी जांच चल रही है .जानकारी के मुताबिक पैसेंजर ट्रेन का एक डिब्बे रेलवे की पटरी से उतर गया. हालांकि आनन-फानन में आवाज सुनकर ट्रेन को रोक दिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया. इस हादसे के बाद अन्य ट्रेनों के लिए रास्ते को साफ किया गया. वहीं, ट्रेन में बैठे अन्य यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. ट्रेन रोकने के बाद सभी यात्रियों को ट्रेन से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. रेलवे कर्मचारी और इंजीनियर घटनास्थल पर पहुंचे और पटरी से उतरी ट्रेन की मरम्मत के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं.मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारी ने बताया कि किसी भी यात्री को चोट नहीं लगी है. सारी ट्रेन ठीक है और एक कोच दिक्कत है और उन्होंने बताया कि अंबाला दिल्ली का एक रूट प्रभावित हुआ है और एक रेल ट्रेक प्रभावित और दूसरा क्लीयर है. यात्री ने बताया कि चलती ट्रेन का डिब्बा ट्रैक नीचे उतर गया और यात्रियों को परेशानी हुई है, लेकिन किसी को चोट नहीं लगी.एक महिला यात्री ने कहा कि वह पानीपत जा रही थी और अब उन्हें परेशानी हो रही है.(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
इस राज्य में दो दिन के लिए बंद रहेंगे शराब के ठेके, 9 और 10 अक्टूबर को रहेगा ड्राई डे, जानें क्या है वजह ..आबकारी विभाग की ओर से जारी आधिकारिक आदेश के मुताबिक, दिल्ली में L6, L6FG, L8, L10, L14 ......
मुख्य चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का आर-पार, राजघाट से उठकर अब शुक्रवार को 'हल्लाबोल' की तैयारी..राजघाट जाने से पहले राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर बेहद तीखा हमला बोला। ......
'45 एफआईआर कम हैं, मुझे 100 चाहिए... ये मेरे मेडल हैं!' CEC के खिलाफ संसद से सड़क तक संग्राम पर भड़के राहुल गांधी..विरोध प्रदर्शन के दौरान अपने ऊपर दर्ज मुकदमों को लेकर राहुल गांधी ने पूरी बेबाकी से अपना ......