भारत का एक और एक्शन, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की रिक्वेस्ट पर पाकिस्तान सरकार का X अकाउंट बंद टैग:#ElonMusk, #X, #PakistanGovernmentXaccountclosed, #पाकिस्तानसरकार, #PahalgamTerroristAttack, #पहलगाम, #धर्मपूछा, #अमितशाह, #Narendramodi, #सूचनाप्रौद्योगिकीमंत्रालयभारत में X प्लेटफॉर्म पर पाकिस्तान सरकार का अकाउंट ब्लॉकनई दिल्ली : पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ भारत एक बाद एक कई बड़े प्रतिबंध लगा रहा है. इसी क्रम में भारत सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (IT मंत्रालय) ने Elon Musk के X प्लेटफॉर्म से कहा कि भारत में पाक सरकार के X अकाउंट को ब्लॉक कर दिया जाए. प्रौद्योगिकी मंत्रालय की रिक्वेस्ट पर X ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के X अकाउंट को भारत में बंद कर दिया. जिसके बाद अब कभी भी पाक सरकार का X अकाउंट अब भारत में नजर नहीं आएगा.बता दें कि X प्लेटफॉर्म एक पॉपुलर प्लेटफॉर्म पर है, जहां दुनियाभर के नेता और सरकारों के वेरिफाइड अकाउंट होते हैं. X प्लेटफॉर्म के माध्यम से दुनियाभर के देश अपने फैसले और अन्य जानकारी साझा करते हैं. फिलहाल पाकिस्तान का X प्लेटफॉर्म भारत में ब्लॉक हो चुका है. ऊपर दिए गए स्क्रीनशॉट्स में आप देख सकते हैं, जिसमें लिखा है कि IN यानी भारत में कानूनी मांग के चलते पाकिस्तान सरकार के अकाउंट को रोक दिया गया है.मंगलवार को हुआ था हमला बताते चलें कि मंगलवार को भारत के जम्मू-कश्मीर में पहलगाम स्थित बैसरन घाटी में आतंकवादी हमला हुआ था. इस हमले में कई पर्यटकों की जान चली गई. इस हमले के बाद भारत सरकार की तरफ से कई बड़े फैसले लिए गए हैं.इससे पहले बुधवार शाम को कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की अहम बैठक हुई. बैठक में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पांच कड़े फैसले लिए हैं.भारत सरकार ने लिए कड़े फैसले - सबसे पहला फैसला है कि भारत और पाकिस्तान के बीच स्थित ऑटारी बॉर्डर चेक पोस्ट को बंद किया जाए.- दूसरा फैसला है कि पाकिस्तान में मौजूद भारत का दूतावास अब बंद किया जाए.- भारत ने तीसरा कड़ा कदम उठाते हुए इंडस वॉटर ट्रीटी (जल संधि) को भी रोक दिया है.- चौथा फैसला यह है कि भारत में मौजूद सभी पाकिस्तानी राजनायिकों को 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया गया है.- पांचवां और अहम फैसला है कि अब पाकिस्तानियों को भारत का वीजा नहीं मिलेगा.- अब गुरुवार को भारत में X प्लेटफॉर्म पर पाकिस्तान सरकार का अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया. X प्लेटफॉर्म एक पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है, जहां दुनियाभर के नेता और लगभग सभी देशों के प्रतिनिधित्व के अकाउंट होते हैं. (देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
इस राज्य में दो दिन के लिए बंद रहेंगे शराब के ठेके, 9 और 10 अक्टूबर को रहेगा ड्राई डे, जानें क्या है वजह ..आबकारी विभाग की ओर से जारी आधिकारिक आदेश के मुताबिक, दिल्ली में L6, L6FG, L8, L10, L14 ......
मुख्य चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का आर-पार, राजघाट से उठकर अब शुक्रवार को 'हल्लाबोल' की तैयारी..राजघाट जाने से पहले राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर बेहद तीखा हमला बोला। ......
'45 एफआईआर कम हैं, मुझे 100 चाहिए... ये मेरे मेडल हैं!' CEC के खिलाफ संसद से सड़क तक संग्राम पर भड़के राहुल गांधी..विरोध प्रदर्शन के दौरान अपने ऊपर दर्ज मुकदमों को लेकर राहुल गांधी ने पूरी बेबाकी से अपना ......