'भाई को लगी गोली ', राहुल बोले- शिक्षा मंत्री को जाना होगाटैग:#RahulGandhi, #NEETProtest, #DharmendraPradhan, #CJP, #PelletGun, #StudentProtest, #नरेंद्रमोदी, #जेपीनड्डा, #धर्मेंद्रप्रधान, #NEETपेपरलीकविवाद राहुल गांधी ने छात्रों पर गोली चलाने और लाठीचार्ज करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.नई दिल्ली | NEET पेपर लीक को लेकर CJP का आंदोलन जारी है। शुक्रवार को राहुल गांधी ने प्रदर्शन में घायल छात्रों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया। पैलेट गन से घायल छात्र की तस्वीरें दिखाई राहुल ने PC में घायल छात्रों की तस्वीरें दिखाई। उन्होंने दावा किया कि एक छात्र को तिरंगा लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन लगी। राहुल ने कहा "इस छात्र की एक आंख नहीं खुल रही है और उसे उस आंख से दिखाई नहीं दे रहा। इन छात्रों की कोई गलती नहीं थी, फिर भी उन पर कार्रवाई की गई।" राहुल की 3 बड़ी मांगें राहुल ने कहा कि कांग्रेस और छात्रों की 3 प्रमुख मांगें हैं: 1. जिस वजह से पेपर लीक हुआ, उसके लिए जिम्मेदार व्यक्ति को हटाया जाए। 2. छात्रों पर गोली चलाने और लाठीचार्ज करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो। 3. PM नरेंद्र मोदी देश के हजारों छात्रों से माफी मांगें। धर्मेंद्र प्रधान पर निशाना राहुल ने सीधे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को घेरा। उन्होंने कहा "धर्मेंद्र प्रधान इस आपराधिक शिक्षा व्यवस्था का प्रतीक हैं। शिक्षा व्यवस्था के पतन की जिम्मेदारी उन्हीं पर है। मेरे भाई को गोली लगी, हजारों छात्र सड़कों पर हैं, इसकी वजह वही हैं। उन्हें जाना होगा।" राहुल ने मांग की कि घायल छात्रों को बेहतर इलाज, उचित मुआवजा और न्याय मिलना चाहिए। छात्रों को डराने-धमकाने के बजाय उनकी मांगें सुनी जाएं। सरकार से बातचीत का क्या हुआ? शुक्रवार को CJP प्रतिनिधियों और केंद्रीय मंत्रियों जेपी नड्डा व जितेंद्र सिंह के बीच 50 मिनट की बातचीत हुई। CJP का दावा है कि सरकार ने प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मामलों को लेकर सकारात्मक रुख दिखाया है। हालांकि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर सरकार ने शनिवार दोपहर तक समय मांगा है। संगठन ने साफ किया है कि मुख्य मांगों पर फैसला नहीं हुआ तो आंदोलन जारी रहेगा। (देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
इस राज्य में दो दिन के लिए बंद रहेंगे शराब के ठेके, 9 और 10 अक्टूबर को रहेगा ड्राई डे, जानें क्या है वजह ..आबकारी विभाग की ओर से जारी आधिकारिक आदेश के मुताबिक, दिल्ली में L6, L6FG, L8, L10, L14 ......
मुख्य चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का आर-पार, राजघाट से उठकर अब शुक्रवार को 'हल्लाबोल' की तैयारी..राजघाट जाने से पहले राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर बेहद तीखा हमला बोला। ......
'45 एफआईआर कम हैं, मुझे 100 चाहिए... ये मेरे मेडल हैं!' CEC के खिलाफ संसद से सड़क तक संग्राम पर भड़के राहुल गांधी..विरोध प्रदर्शन के दौरान अपने ऊपर दर्ज मुकदमों को लेकर राहुल गांधी ने पूरी बेबाकी से अपना ......