निर्वाचन आयोग ने 03 जिलाधिकारियों एवं 02 पुलिस अधीक्षकों को स्थानान्तरित किया
फाइल फ़ोटो


लखनऊ: भारत निर्वाचन आयोग ने उ0प्र0 विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के संबंध में प्रदेश के 03 जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी एवं 02 जनपदों के पुलिस अधीक्षक को तत्काल प्रभाव से स्थानान्तरित कर दिया है। 


उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हटाये गये अधिकारियों के स्थान पर अब फिरोजाबाद जनपद के लिए नये जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री सूर्यपाल गंगवार, बरेली जनपद के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी तथा कानपुर नगर के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी नेहा शर्मा को नियुक्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार दो जनपदों में फरोजाबाद एवं कौशाम्बी के पुलिस अधीक्षकों को भी बदल दिया गया है, अब फिरोजाबाद जनपद के पुलिस अधीक्षक आशीष त्रिपाठी एवं कौशम्बी जनपद के पुलिस अधीक्षक श्री हेमराज मीणा होंगे।

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

अखिलेश यादव का बड़ा एलान: केदारेश्वर धाम पूरा होते ही करेंगे रामलला के दर्शन, बोले— 'शुभ मुहूर्त' का है इंतजार

अखिलेश यादव का बड़ा एलान: केदारेश्वर धाम पूरा होते ही करेंगे रामलला के दर्शन, बोले— 'शुभ मुहूर्त' का है इंतजार..

अखिलेश यादव ने बताया कि उन्होंने पूर्व विधायक पवन पांडे को निर्देश दिया है कि वे अयोध्या ......

अयोध्या से उम्मीदवारी को लेकर अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला, सीएम योगी को दे डाली खुली चुनौती

अयोध्या से उम्मीदवारी को लेकर अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला, सीएम योगी को दे डाली खुली चुनौती..

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दो दिवसीय अयोध्या ......

यूपी पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IPS अफसरों के तबादले; 9 जिलों को मिले नए कप्तान, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

यूपी पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IPS अफसरों के तबादले; 9 जिलों को मिले नए कप्तान, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट..

उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मुस्तैद करने के उद्देश्य से शासन ने पुलिस महकमे में ......