कांग्रेस पार्टी, अब, स्पीक अप ,अभियान शुरू ,करने, जा रही हैं,
फाइल फ़ोटो


लखनऊ :उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा शुक्रवार को जारी किए गए भर्ती विधान को आधार बनाते हुए कांग्रेस पार्टी अब स्पीक अप अभियान शुरू करने जा रही हैं। रविवार को सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस का सोशल मीडिया विभाग प्रदेशव्यापी स्पीक अप अभियान चलायेगा। जिसमें सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेश के बेरोज़गार युवा फ़ेसबुक और ट्विटर पर युवा विधान पर उनके विश्वास और पिछली सरकारों के साथ अपने ठगे हुए अनुभव साझा करेंगे। साथ ही कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रदेश में जगह जगह स्टाल लगाकर बेरोज़गार युवाओं से फ़ॉर्म भरवाएंगे और उन्हें रोज़गार पंजीयन क्रमांक भी आवंटित करेंगे।

कांग्रेस मुख्यालय लखनऊ में प्रेसवार्ता करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया एंड कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन ने नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि कांग्रेस का भर्ती विधान उत्तर प्रदेश के 7 करोड़ युवाओं की आशाओं, आकांक्षाओं का दस्तावेज है। कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर 20 लाख सरकारी नौकरियों की गारंटी होगी, जिनमें 8 लाख सरकारी पद महिलाओं के लिए होंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, मेरठ और झांसी जैसे शहरों में रहकर मेहनत से तैयारी करते हैं, परीक्षा देते हैं, इसके बाद पता चलता है कि पर्चा आउट हो गया है। इस निकम्मी सरकार के शासनकाल में 12 परीक्षाओं के पेपर लीक हो चुके हैं। किसी तरह परीक्षा हो भी जाती है, तो परीक्षार्थी रिजल्ट, नियुक्ति के लिए संघर्ष करते हैं। बीते पांच वर्ष में कई ऐसे मौके आए हैं जब गर्मी, बरसात, जाड़ा झेलते हुए अभ्यर्थियों पर लाठियां भांजी गई हैं, मुक़दमे लादे गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी कहते हैं कि उत्तर प्रदेश में नौकरियां बहुत हैं, नौकरी योग्य युवा कम हैं। जबकि कांग्रेस पार्टी का मानना है कि उत्तर प्रदेश का हर एक युवा योग्य है, पर उसके लिए योगी सरकार अवसर पैदा नहीं कर पाई।


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

अखिलेश यादव का बड़ा एलान: केदारेश्वर धाम पूरा होते ही करेंगे रामलला के दर्शन, बोले— 'शुभ मुहूर्त' का है इंतजार

अखिलेश यादव का बड़ा एलान: केदारेश्वर धाम पूरा होते ही करेंगे रामलला के दर्शन, बोले— 'शुभ मुहूर्त' का है इंतजार..

अखिलेश यादव ने बताया कि उन्होंने पूर्व विधायक पवन पांडे को निर्देश दिया है कि वे अयोध्या ......

अयोध्या से उम्मीदवारी को लेकर अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला, सीएम योगी को दे डाली खुली चुनौती

अयोध्या से उम्मीदवारी को लेकर अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला, सीएम योगी को दे डाली खुली चुनौती..

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दो दिवसीय अयोध्या ......

यूपी पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IPS अफसरों के तबादले; 9 जिलों को मिले नए कप्तान, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

यूपी पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IPS अफसरों के तबादले; 9 जिलों को मिले नए कप्तान, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट..

उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मुस्तैद करने के उद्देश्य से शासन ने पुलिस महकमे में ......