सपा ने 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की
फाइल फ़ोटो


लखनऊ :सपा ने पहले चरण में चुनाव प्रचार के लिए 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसे आयोग को भेज दिया गया है। इसमें सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के साथ जया बच्चन और डिंपल यादव का भी नाम है। सूची में सभी फ्रंटल संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्षों को भी प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है।

सूची में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, उपाध्यक्ष किरनमय नंदा, महासचिव प्रो रामगोपाल यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी, रामजी लाल सुमन, रमेश प्रजापति, स्वामी प्रसाद मौर्या, हरेंद्र मलिक, डॉ. राजपाल कश्यप, जावेद अली खान, राजीव राय शामिल हैं। इसके अलावा राम आसरे विश्वकर्मा, जगपाल दास गुर्जर, श्याम लाल पाल, सुधीर पंवार, तेजेंद्र सिंह बिर्क, मिठाई लाल भारती, मो. फहद, प्रदीप तिवारी, सिद्धार्थ सिंह, राहुल भारती, किरनपाल कश्यप, सुधाकर कश्यप, बच्ची सैनी, हरिश्चंद्र प्रजापति व विनय पाल शामिल हैं।

उधर, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि सत्ता में आने पर वर्ष 2022 में आईटी सेक्टर में 22 लाख युवाओं को रोजगार देंगे। इसे पार्टी के घोषणा पत्र में भी शामिल किया जाएगा। सपा सरकार बनते ही इस पर कार्य शुरू होगा।

उन्होंने कहा कि सपा लखनऊ से आगे कानपुर, आगरा, बरेली, झांसी, वाराणसी और पूर्वांचल को भी आईटी का हब बनाएगी। पार्टी इसके जरिए 22 लाख से अधिक युवाओं को आईटी सेक्टर में नौकरी दिलाने का वादा पूरा करेगी। ये नौकरियां पुलिस, शिक्षक एवं अन्य सरकारी विभागों में होने वाली भर्ती के अलावा होंगी। 


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

यूपी की सियासत में ‘राधे-राधे’ पर छिड़ी जुबानी जंग: अखिलेश के तंज पर केशव प्रसाद मौर्य का तीखा पलटवार

यूपी की सियासत में ‘राधे-राधे’ पर छिड़ी जुबानी जंग: अखिलेश के तंज पर केशव प्रसाद मौर्य का तीखा पलटवार..

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता पहले जय श्रीराम के उद्घोष से ......

यूपी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: चुनाव से पहले 144 डिप्टी एसपी का तबादला, कई कमिश्नरेट को मिले नए एसीपी, देखें लिस्ट

यूपी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: चुनाव से पहले 144 डिप्टी एसपी का तबादला, कई कमिश्नरेट को मिले नए एसीपी, देखें लिस्ट ..

उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावी तैयारियों और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में ......

कंपनियों की असली ताकत हैं ITI प्रशिक्षित युवा, समाज की मानसिकता बदलने की जरूरत: प्रधानमंत्री

कंपनियों की असली ताकत हैं ITI प्रशिक्षित युवा, समाज की मानसिकता बदलने की जरूरत: प्रधानमंत्री..

लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित 5वें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए प्रधानमंत्री ने ......