समाजवादी पार्टी ने सभी ओपिनियन पोल के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग किया
फाइल फ़ोटो


लखनऊ: समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मुख्य चुनाव आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग निर्वाचन सदन, नई दिल्ली को पत्र लिखकर न्यूज चैनलों द्वारा दिखाए जा रहे ओपिनियन पोल पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की मांग की है। नरेश उत्तम पटेल ने पत्र में लिखा है कि उत्तर प्रदेश विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 के चुनावों की तारीखों का ऐलान 8 जनवरी 2022 को हो गया है, प्रथम चरण का नामांकन समाप्त हो गया है।

प्रदेश में सात चरणों में चुनाव होगे, अन्तिम चरण का मतदान 7 मार्च 2022 को होगा, जब कि मतगणना 10 मार्च 2022 को होगी, कई न्यूज चैनल ओपिनियन पोल दिखा रहे है जिससे मतदाता भ्रमित हो रहा है, और चुनाव प्रभावित हो रहा है यह कार्य आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लंघन है। नरेश पटेल ने मांग की है कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्भीक चुनाव सम्पन्न कराने के लिए न्यूज चैनलों द्वारा दिखाए जा रहे ओपिनियन पोल पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाय। 

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

यूपी की सियासत में ‘राधे-राधे’ पर छिड़ी जुबानी जंग: अखिलेश के तंज पर केशव प्रसाद मौर्य का तीखा पलटवार

यूपी की सियासत में ‘राधे-राधे’ पर छिड़ी जुबानी जंग: अखिलेश के तंज पर केशव प्रसाद मौर्य का तीखा पलटवार..

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता पहले जय श्रीराम के उद्घोष से ......

यूपी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: चुनाव से पहले 144 डिप्टी एसपी का तबादला, कई कमिश्नरेट को मिले नए एसीपी, देखें लिस्ट

यूपी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: चुनाव से पहले 144 डिप्टी एसपी का तबादला, कई कमिश्नरेट को मिले नए एसीपी, देखें लिस्ट ..

उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावी तैयारियों और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में ......

कंपनियों की असली ताकत हैं ITI प्रशिक्षित युवा, समाज की मानसिकता बदलने की जरूरत: प्रधानमंत्री

कंपनियों की असली ताकत हैं ITI प्रशिक्षित युवा, समाज की मानसिकता बदलने की जरूरत: प्रधानमंत्री..

लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित 5वें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए प्रधानमंत्री ने ......