लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लग रहे हैं लगातार झटके
कांग्रेस


लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगातार झटके लग रहे हैं। इस बीच असम में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस विधायक भरत चंद्र नारा ने भी पार्टी छोड़ दी है। बताया जा रहा है कि वह बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।

BJP में हो सकते हैं शामिल

दरअसल, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया था कि असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा और भरत नारा भाजपा में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा था कि अगर कांग्रेस विधायक भरत नारा पार्टी से इस्तीफा देते हैं तो वह बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।

असम में कितने चरणों में होंगे चुनाव

बता दें कि असम की 14 लोकसभा सीटों पर चुनाव तीन चरणों में चुनाव होने हैं। पहला चरण- 19 अप्रैल, दूसरा चरण- 26 अप्रैल और तीसरे चरण में 7 मई को मतदान होगा। पहले और दूसरे चरण में पांच-पांच लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इसके अलावा तीसरे चरण में चार सीटों पर मतदान होगा।

अधिक देश की खबरें

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लग रहे हैं लगातार झटके

दिल्ली में अभी नहीं होंगे MCD के मेयर चुनाव? एलजी बोले-मौजूदा मेयर और डिप्टी मेयर को अगले चुनाव तक पद पर बने रहेंगे ..

उप-राज्यपाल सक्सेना ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक कार्यालय पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति ......