मथुराः यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, मृतकों में 3 महिला भी शामिल
हादसे के बाद वैगनआर कार का हाल


मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के थाना नौहझील क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह आगरा से नोएडा जा रही वैगनआर कार अज्ञात वाहन से टकरा गई. इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे वक्त कार में तीन पुरुष, तीन महिला और एक बच्चा सवार था जिनकी मौके पर ही मौत हो गई.


बताया जा रहा कि हादसा माइल स्टोन 68 के पास हुआ है. हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुख व्यक्त किया है.

जानकारी के अनुसार हादसे में एक बच्चा एवं पुरुष गंभीर रूप से घायल हैं. जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग हरदोई से दिल्ली एक  शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थेल के उससे पहले ये दर्दनाक हादसा हो गया.

पीएम मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा- ''उत्तर प्रदेश के मथुरा में हुई सड़क दुर्घटना हृदयविदारक है. इस हादसे में जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.''

सीएम योगी ने व्यक्त किया शोक
वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हादसे के बाद गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. साथ ही घायलों के समुचित इलाज कराए जाने के निर्देश दिए हैं.

शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे थे लोग 
मथुरा देहात एसपी श्रीचंद ने बताया कि  हरदोई से नोएडा जा रही बैगनआर (यूपी16 डीबी 9872) शनिवार तड़के थाना नौहझील क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे माइलस्टोन 68 पर किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई. इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है. मृतक हरदोई के रहने वाले थे और एक शादी के समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने AMU के कैनेडी हॉल में लगाए 'भारत माता की जय' और 'हर हर महादेव'के नारे, फेसबुक पर लिखा- गर्व है

मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने AMU के कैनेडी हॉल में लगाए 'भारत माता की जय' और 'हर हर महादेव'के नारे, फेसबुक पर लिखा- गर्व है..

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से सियासी हलचल बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। यूपी सरकार ......

गंगा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: अनियंत्रित टाटा पंच ट्रक में घुसी, 2 की मौके पर मौत, 2 ने अस्पताल में तोड़ा दम

गंगा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: अनियंत्रित टाटा पंच ट्रक में घुसी, 2 की मौके पर मौत, 2 ने अस्पताल में तोड़ा दम..

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में शुक्रवार दोपहर गंगा एक्सप्रेस-वे पर दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। ......