रोजाना सुबह खाली पेट खाएं ये फूड्स हमेशा रहेंगे खुश
फाइल फोटो


शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सुबह कुछ चीजें खाली पेट खाने की सलाह दी जाती है, जिससे पाचन को बढ़ावा मिलता है, साथ ही वजन कम होने में मदद मिलती है। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि रोजाना सुबह खाली पेट किन चीजों को खाने से आपकी सेहत को फायदा हो सकता है।

पपीता

पपीता पाचन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। रोजाना सुबह इसे खाली पेट खाने से पेट से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है, इसके अलावा पपीते में विटामिन-सी भी पाया जाता है, जो इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार है।

जूस

खाली पेट जूस पीने से शरीर के टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकलते हैं। इसके लिए आप सब्जियों का जूस यानी खीरा, चुकंदर और टमाटर का जूस पी सकते हैं। इससे आपके सेहत को काफी फायदा मिलता है।

सौंफ का पानी

सौंफ के बीज से आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है। अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट सौंफ का पानी पीते हैं, तो इससे सूजन, अपच और गैस की समस्या कम हो सकती है।

केला

पोषक तत्वों से भरपूर केला सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसे खाने से शरीर को ताकत मिलती है। इसमें फाइबर भी पाया जाता है, जो पाचन के लिए लाभदायक है। अगर आप सुबह खाली पेट केला खाते हैं, तो शरीर को उर्जा मिलती है।

भिगे हुए अंजीर और किशमिश

खाली पेट भिगे हुए अंजीर और किशमिश खाने से पाचन शक्ति को बढ़ावा मिलती है। इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पेट की बीमारियों को कम करने में मदद करते हैं।

नींबू पानी

नींबू पानी डिटॉक्स ड्रिंक के रूप में काम करता है। इसे रोजाना खाली पेट पीने से वजन कम होने में मदद मिलती है। इसके अलावा स्किन के लिए भी लाभदायक है।

अधिक सेहत/एजुकेशन की खबरें