काठमांडू : नेपाल के पूर्वी राज्य का नाम कोसी प्रांत करने के विरोध में जातीय समूहों के आम हड़ताल और बंद के आह्वान का आज (रविवार) व्यापक असर दिखाई पड़ रहा है। कोसी क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित हुआ है।
उल्लेखनीय है कि कोसी नदी नेपाल के पूर्वी भाग बहती है। यह तिब्बत से नेपाल होते हुए भारत की ओर जाती है। नये नाम का प्रस्ताव 01 मार्च को राज्य विधानसभा के दो-तिहाई से अधिक सदस्य पारित कर चुके हैं। कोसी प्रांत भारत के पश्चिम बंगाल और सिक्किम से जुड़ा हुआ है।