कांग्रेस ने हमेशा झूठे वादे करके वोट लेने का किया कोशिश -राजकुमार रंजन
फाइल फ़ोटो


नई दिल्ली :चुनाव से पहले कैंपेन में भाजपा ने अपने कई मंत्रियों की ताकत झोंक दी है। मणिपुर में कैंपेन कर रहे केंद्रीय मंत्री राजकुमार रंजन ने इस दौरान कहा कि वह प्रत्येक घर तक जाकर PM मोदी के नाम और काम पर लोगों से वोट मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह पीएम का संदेश पहुंचाने का काम कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा ने जो काम वोट मिलने के बाद लोगों के लिए किया है, उसे ही लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। मंत्री ने इस दौरान कांग्रेस पर तीखा हमला भी बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा झूठे वादे करके वोट लेने की कोशिश की है।

कुछ दिन पहले ही रक्षा मंत्री ने किया था दौरा-

बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी पार्टी का प्रचार करने के लिए मणिपुर में दो दिन पहले ही आए थे। वह सोमवार को राजधानी इंफाल में भारतीय सेना (Indian Army) के एक शहीद जवान के घर पहुंचे थे और वहां खाना भी खाया था। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धि गिनवाते हुए कहा कि कोई भी केंद्र में बीजेपी सरकार के किसी भी मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगा पाया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार व्यवस्था में बदलाव लाकर भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करेगी।

28 फरवरी और 5 मार्च को होने हैं चुनाव-

60 विधानसभा सीटों वाले मणिपुर में चुनाव आयोग द्वारा मतदान तिथि परिवर्तन के बाद अब 28 फरवरी और 5 मार्च को वोट डलने हैं। बता दें कि वर्तमान में यहां भाजपानीत NDA गठबंधन की सरकार है जिसके मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह हैं। गौरतलब है कि पिछला विधानसभा चुनाव वर्ष 2017 में 2 चरणों में संपन्न हुआ था, जिसमें कुल 86.63% मतदान हुआ था। इस चुनाव में कांग्रेस को 28 सीटें, भाजपा को 21, NPF को 4, NPP को 4, LJP को 1, तृणमूल को 1 व निर्दलीय को 1 सीटें मिली थीं। चुनाव के बाद 21 सीटों के बावजूद भाजपा के नेतृत्व में NDA गठबंधन की सरकार बनी थी, जिसमें NPF, NPP व LJP सहयोगी भूमिका में थे।

अधिक देश की खबरें