मणिपुर में कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास का भाजपा पर वार बोले ये सरकार विचारों का सम्मान नहीं करती
फाइल फ़ोटो


नई दिल्ली : कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास ने रविवार को भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि उसने नागरिकों को निशाना बनाने के लिए सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम का इस्‍तेमाल कर रही है। मणिपुर में अफ्सपा को निरस्त करने की मांग एक बड़ा मुद्दा थी लेकिन भाजपा लोगों के विचारों का सम्मान नहीं कर रही है। मालूम हो कि कांग्रेस ने मणिपुर विधानसभा चुनावों में वादा किया है कि यदि वह राज्‍य की सत्‍ता में आती है तो सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम  को निरस्त करने की दिशा में काम करेगी। कांग्रेस इस मसले पर हमलावर है। 

वह भाजपा पर अपने घोषणापत्र में इस अधिनियम के मसले पर चुप्‍पी साधने का आरोप लगा रही है। समाचार एजेंसी पीटीआइ को दिए एक साक्षात्कार में भक्त चरण दास ने उन आशंकाओं को खारिज कर दिया कि मुख्यमंत्री पद के लिए चेहरे की घोषणा नहीं करने से मणिपुर में कांग्रेस को नुकसान हो सकता है। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस के पास कई सक्षम नेता हैं। इनमें पूर्व सीएम ओकराम इबोबी सिंह भी शामिल हैं जो काफी सक्रिय हैं और एक दमदार चेहरा हैं।

कांग्रेस के मणिपुर प्रभारी ने उम्‍मीद जताई कि पार्टी मणिपुर में सरकार बनाएगी और 60 सदस्यीय विधानसभा में लगभग 35-40 सीटें हासिल करेगी। उन्‍होंने यह भी दावा किया कि एन बीरेन सिंह सरकार के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर बहुत मजबूत है क्योंकि वह एक भी चुनावी वादे को पूरा करने में विफल रही है।

भक्त चरण दास  ने कहा कि मणिपुर कांग्रेस की सोच वाला राज्य है। यहां कांग्रेस की सरकार ने लगातार तीन कार्यकाल पूरा किया था। यह दिखाता है कि मणिपुर में कांग्रेस की नींव मजबूत है। उन्‍होंने भक्त चरण दास आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार लोगों के जनादेश से नहीं बल्कि षडयंत्र करके सत्ता में आई। भाजपा की सरकार अवैध तरीके से सत्ता में है। इस सरकार में उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद 12 विधायक असंवैधानिक रूप से पद पर बने रहे।

अधिक देश की खबरें

मणिपुर में कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास का भाजपा पर वार बोले ये सरकार विचारों का सम्मान नहीं करती

केजरीवाल ने ED को लेकर किया ये बड़ा दावा, मै उपस्थिति रहूं इस पर जोर देने की क्या जरूरत ?..

तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि प्रवर्तन निदेशालय ......