नई दिल्ली : कोरोना के नए मामलों में उतार चढाव जारी है। जिसके बाद गुरुवार को एक बार नए मामलों में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले 24 के दौरान भारत में 19,893 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या 20,419 है। जबकि इससे 38 लोगों की मौत हो गई।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की कुल संख्या 04 करोड़ 34 लाख 24 हजार 029 हो गई है। इस दौरान रिकवरी दर 98.50 प्रतिशत हो गई। फिलहाल देश में सक्रिय मरीजों की संख्या एक लाख 36 हजार 478 है। जबकि दैनिक संक्रमण दर 4.94 प्रतिशत है। इसके अलावा बीते 24 घंटों में 4 लाख 03 हजार से ज्यादा टेस्ट किए गए। अबतक कुल 87 करोड़ 67 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।
देश में अबतक 205.22 करोड़ से अधिक टीके लगे
देश में अबतक 205.22 करोड़ से अधिक कोरोना रोधी टीके लगाए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 38. 20 लाख से ज्यादा टीके लगाए गए। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को कोरोना रोधी टीके की कुल 196.64 करोड़ खुराक उपलब्ध कराई गई है। इसमें से राज्यों के पास अब भी टीके की 7 करोड़ 29 लाख खुराक मौजूद है।