राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में जम्मू-कश्मीर में फैले आतंकवाद पर खुलकर बात की
फाइल फोटो


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज जम्मू पहुंचे। यहां उन्होंने सुरक्षा सम्मेलन में भाग लिया। इस कार्यक्रम में करीब 1500 लोगों ने हिस्सा लिया। जम्मू विश्वविद्यालय में सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी सरकार ने युवाओं में नई आशा जगाई है। एक लाख स्टार्टअप शुरू किए गए हैं। हमने राजनीति, राजनेताओं और लोकतंत्र की विश्वसनीयता को बहाल करने का काम किया है।

राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि हम अब रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर होने की कोशिश कर रहे हैं। हम विभिन्न हथियारों और गोला-बारूद का निर्माण कर रहे हैं। राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर भी बात की। उन्होंने कहा कि हम आतंकियों की फंडिंग की चेन को नष्ट कर रहे हैं। आतंकवाद के नेटवर्क को खत्म किया जा रहा है। आतंकवाद को लेकर हमारा रुख कड़ा है।

360 को हटाना देश के साथ न्याय

रक्षा मंत्री ने कहा कि अनुच्छेद 370 को हटाना देश के साथ न्याय है। उन्होंने कहा कि हम जम्मू कश्मीर में लगातार विकास कर रहे हैं। हमने आतंकवाद का खात्मा करने की ठान ली है। यहां पर राजनीति के लिए आतंकवाद का इस्तेमाल होता है, जिसे खत्म करने की जरूरत है।

राजनाथ सिंह ने संबोधित में नॉर्थ ईस्ट का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वहां पर सबकुछ ठीक है और शांतिपूर्ण है। हम उस समय का इंतजार कर रहे हैं जब अफस्पा (AFSPA) को हटाया जाएगा।

अधिक देश की खबरें

 राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में जम्मू-कश्मीर में फैले आतंकवाद पर खुलकर बात की

स्वाति मालीवाल का नया वीडियो आया सामने, मुख्यमंत्री आवास से बाहर महिला सुरक्षाकर्मी ने हाथ पकड़कर उन्हें बाहर छोड़ा ..

स्वाति मालीवाल के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर कथित मारपीट के मामले एक नया वीडियो ......