झारखंड : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हेलीकॉप्टर में आई खराबी, रांची के सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड में दीक्षांत समारोह में लेने पहुंची थी हिस्सा
खराब खड़ा हेलीकॉप्टर


रांची : झारखंड की राजधानी रांची में राष्ट्रपति का दौरा एक खास वजह से चर्चा में रहा. दरअसल रांची एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हेलीकॉप्टर में आई खराबी चर्चा का विषय बन गई. यह पूरा मामला तब हुआ जब रांची के सेंट्रल यूनिवर्सिटी आफ झारखंड में दीक्षांत समारोह में भाग लेने के बाद राष्ट्रपति को उड़ीसा के सीमावर्ती स्थान सुकरूली जाना था. राष्ट्रपति दोपहर 1 बजे के करीब सीयूजे से रांची एयरपोर्ट के लिए रवाना हो चुकी थी.

रांची एयरपोर्ट पहुंचने के बाद राष्ट्रपति अपने विशेष हेलीकाप्टर पर बैठ चुकी थीं लेकिन इसी दौरान पायलट को हेलीकॉप्टर में आयी तकनीकी खराबी की जानकारी मिली, जिसके बाद पायलट ने इसकी सूचना एटीएस को दी. इसके बाद राष्ट्रपति हेलीकॉप्टर से उतरकर वीआईपी लाउंज में चली गईं, जहां उन्होंने करीब 20 मिनट तक दूसरे हेलीकॉप्टर की रवानगी के लिए तैयार होने का इंतजार किया.

करीब 20 मिनट के बाद राष्ट्रपति के लिए वैकल्पिक हेलीकॉप्टर उड़ान के लिए तैयार हो गया. इसके बाद दोपहर करीब 2.30 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वैकल्पिक हेलीकॉप्टर से ओडिशा के सीमावर्ती सुकरूली के लिए रवाना हो गयींं. आपको बता दें कि दिल्ली से तीन दिन पहले ही राष्ट्रपति के लिए विशेष हेलीकाप्टर रांची एयरपोर्ट पहुंच चुका था और इसी हेलीकॉप्टर से राष्ट्रपति को रांची में दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद उड़ीसा के सीमावर्ती सुकरूली रवाना होना था. लेकिन इस हेलीकॉप्टर में ऐन मौके पर आई खराबी ने रांची एयरपोर्ट पर चालक दल के साथ-साथ राष्ट्रपति की सुरक्षा में लगे अधिकारियों के होश उड़ा दिए.

दरअसल रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के VIP स्क्वाड्रन में आमतौर पर तीन हेलीकॉप्टर हमेशा तैयार रहते हैं. ऐसे में राष्ट्रपति के मुख्य हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने की जैसे ही जानकारी मिली, दूसरे हेलीकॉप्टर के उड़ान की तैयारी शुरू कर दी गई, जिसके बाद राष्ट्रपति अपने गंतव्य की ओर रवाना हो सकीं.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक देश की खबरें

झारखंड : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हेलीकॉप्टर में आई खराबी, रांची के सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड में दीक्षांत समारोह में लेने पहुंची थी हिस्सा

दिल्ली में अभी नहीं होंगे MCD के मेयर चुनाव? एलजी बोले-मौजूदा मेयर और डिप्टी मेयर को अगले चुनाव तक पद पर बने रहेंगे ..

उप-राज्यपाल सक्सेना ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक कार्यालय पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति ......