साहिबाबाद में प्रियंका वाड्रा का जनसंपर्क और रोड शो
फाइल फ़ोटो


गाज़ियाबाद :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को गाज़ियाबाद जिले की साहिबाबाद सीईट से पार्टी  प्रत्याशी संगीता त्यागी के समर्थन में डोर टू डोर जनसंपर्क और रोड शो किया। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए संगीता त्यागी को वोट देने की अपील की। रोड शो के दौरान प्रियंका वाड्रा का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जोर-शोर से स्वागत किया गया।
महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध ज्यादा बढ़ रहे हैं। क्योंकि पुलिस फोर्स में महिलाओं की कमी है। उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर पुलिस फोर्स में महिलाओं को 25 फीसदी भर्ती में आरक्षण देने की बात कही। उन्होंने प्रदेश सरकार को बढ़ते अपराध पर भी घेरा।

प्रियंका ने आगे कहा कि, प्रदेश में हर चौथे दिन वारदात होती रहती है। जबकि मुख्यमंत्री प्रदेश में अपराध कम होने का दावा करते हैं। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा व्यवस्था पर लोगों से बात की।

प्रियंका ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार में जितना विकास होना चाहिए था उतना नहीं हो पाया है, इसीलिए वह अब जाति धर्म की राजनीति कर रही है। रोड शो के दौरान उन्होंने अपना काफिला रोककर खोड़ा के आजाद विहार निवासी बिजेंद्र सिंह से बातचीत की। प्रियंका से विजेंद्र ने बताया कि उनकी पत्नी की जून महीने में कोरोना काल में मौत हो गई थी। पत्नी नीलम के गर्भवती होने के बाद वह नोएडा के तमाम अस्पतालों में लेकर घूमते रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधकों ने उनकी पत्नी को भर्ती कर इलाज नहीं दिया।


इसके बाद प्रियंका गांधी वाड्रा का काफिला मंगल बाजार में पहुंचा। वहां पर सफाई कर्मचारी बीरभान बाल्मीकि से बातचीत की। जिसमें उन्होंने प्रियंका गांधी वाड्रा से ठेकेदारी प्रथा खत्म कर सफाई कर्मियों को स्थाई कराने की मांग की। किसके लिए कर्मचारी विभाग ने उन्हें प्रदेश की सभी सीटों पर वाल्मीकि समाज का समर्थन दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद उनका काफिला गज्जी भाटी द्वार से होकर दिल्ली रवाना हो गया।


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें