पंजाब में प्रियंका : आम आदमी पार्टी और कैप्टन अमरिंदर सिंह पर साधा निशाना
कोटकपूरा में चुनावी सभा के मंच पर प्रियंका गांधी


कोटकपूरा : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी आज रविवार को पंजाब के चुनावी दौरे पर हैं । सबसे पहले वह कोटकपूरा में नवी सोच नवा पंजाब रैली को संबोधित करने पहुंचीं। इस रैली में उन्होंने आम आदमी पार्टी के दिल्ली मॉडल पर सवाल उठाए और उसकी तुलना भाजपा के गुजरात मॉडल से की। प्रियंका गांधी ने कहा कि आम आदमी पार्टी आरएसएस से निकली है…दिल्ली में शैक्षणिक और स्वास्थ्य संस्थानों के नाम पर कुछ भी नहीं है। राजनीतिक दलों और उनके नेताओं के बारे में सच्चाई जानना महत्वपूर्ण है।

लोगों को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं पंजाबी परिवार में विवाहित हूं। मेरे बच्चों में पंजाबी खून है। इसके बाद एक सवाल के जवाब में प्रियंका ने कहा कि मैं अपने भाई राहुल गांधी के लिए जान दे सकती हूं और वह भी मेरे लिए ऐसा कर सकते हैं। संघर्ष भाजपा में है, कांग्रेस में नहीं। योगी जी, मोदी जी और अमित शाह के बीच हितों का टकराव हो सकता है।

इस दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह पर वार करते हुए प्रियंका ने कहा कि पंजाब में हमारी सरकार थी, लेकिन उसे दिल्ली से संचालित किया जा रहा था। कांग्रेस नहीं बल्कि भाजपा द्वारा। यह छिपा हुआ गठबंधन अब सबके सामने आ गया है… चन्नी को मुख्यमंत्री बनाने के पीछे यही वजह है। मंच से प्रियंका गांधी ने सीएम चन्नी की भरपूर प्रशंसा की और कहा कि उन्होंने 100 दिन में अच्छा काम किया। प्रियंका ने मंच से एलान किया कि उनकी सरकार बनने पर महिलाओं को 1100 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। इसके बाद जय हिंद जय पंजाब व सत श्री अकाल से प्रियंका गांधी ने भाषण समाप्त किया !


अधिक देश की खबरें

पीएम मोदी बोले-कांग्रेस यहां मर रही है तो पाकिस्तान के लोग राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने

पीएम मोदी बोले-कांग्रेस यहां मर रही है तो पाकिस्तान के लोग राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने ..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को गुजरात के आणंद में विशाल जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान ... ...